यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yes Bank के शेयरों से छप्पर फाड़कर बरस रहा पैसा, सिर्फ तीन दिन में निवेशक हो गए मालामाल
बैंकों के शेयर पिछले कई दिनों से अच्छा कारोबार कर रहे हैं। केवल तीन कारोबारी सत्रों में ही यस बैंक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Yes Bank Share: यस बैंक के शेयरों की कीमत पिछले तीन कारोबारी सत्रों से तेजी से बढ़ रही है। यस बैंक के शेयर आज उच्च स्तर पर खुले और एनएसई पर 22.80 के स्तर पर पहुंच गए। यह 2 साल का उच्चतम स्तर है। गुरुवार के 17.75 के स्तर से इसमें लगभग 27 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। तकनीकी विश्लेषकों का कहना है कि यस बैंक के शेयरों ने लंबे समय तक साइडवेज रहने के बाद 18 के स्तर पर ब्रेकआउट दिया है।
दलाल स्ट्रीट पर कमजोरी के बावजूद यस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से तेजी का रुख है। शुक्रवार को एक झटके में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद, यस बैंक के शेयर इस हफ्ते भी तेजी के साथ खुले। पिछले दो ट्रेड सेशन में 20 प्रतिशत के करीब बढ़ते हुए शेयरों की कीमत कल दो साल के उच्च स्तर 21.15 पर पहुंच गई ।
इंडेक्स चार्ट पर जबरदस्त ब्रेकआउट
शेयर बाजार के नियमों के अनुसार यस बैंक के शेयर शुक्रवार को किए गए एक खुलासे के बाद बढ़ रहे हैं, जहां उसने कार्लाइल ग्रुप और वेरवेंटा होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा नए निवेश के संबंध में 'सकारात्मक विकास' के बारे में सूचित किया है। जानकारों का मामना है कि यस बैंक के शेयरों ने इंडेक्स चार्ट पर जबरदस्त ब्रेकआउट दिया है और यह लघु से मध्यम अवधि में 28 रुपये प्रति शेयर तक जा सकता है।
.jpg)
कहां तक जा सकती है शेयरों की कीमत
मुंबई में साईं सिक्योरिटीज में इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट राकेश जैन इन शेयरों को होल्ड करने की सलाह देते हैं कि जब तक कि इनकी वैल्यू 18 प्रति शेयर के स्तर से ऊपर स्थिर न हो जाए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक की चुकता शेयर पूंजी के 9.99% तक प्रस्तावित समझौते के संबंध में निर्णय लिया है। इस खबर से बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। दरअसल, इसके बाद ही यस बैंक के शेयरों का बुलिश ट्रेंड शुरू हुआ है।
होल्ड करें या बेच दें
राकेश जैन यस बैंक के स्टॉक के संबंध में 'डिप्स ऑन डिप्स' रणनीति को बनाए रखने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि यस बैंक के स्टॉक ने 18 रुपये के स्तर पर साइडवेज ट्रेंड ब्रेकआउट दिया और यह 24 रुपये तक जा सकता है। लघु और मध्यम अवधि में बहुत मुमकिन है कि यह 28 का स्तर भी पार कर ले। अगर आपके स्टॉक कलेक्शन में यस बैंक के शेयर हैं तो आप 17 पर स्टॉप लॉस बनाए रखें, बशर्ते आपका रिस्क फोलियो इसकी इजाजत देता हो।
यस बैंक के शेयरों में पहले ही काफी उछाल आ चुका है। इसलिए जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, उन्हें प्रॉफिट बुकिंग ट्रिगर का इंतजार करना चाहिए। 17 के स्तर पर स्टॉप लॉस बनाए रखते हुए आप 24 और 28 के प्राइज बैंड के लिए यस बैंक के शेयर खरीद सकते हैं।
.jpg)
क्या है बैंक की स्थिति
यस बैंक ने डिजिटल वेंचर्स प्राइवेट के खिलाफ कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) शुरू करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का रुख किया है। निजी बैंक ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की धारा 7 के तहत याचिका दायर की है, जो एक वित्तीय लेनदार को प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर करने की अनुमति देता है।
इस महीने की शुरुआत में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निजी इक्विटी निवेशकों कार्लाइल ग्रुप और एडवेंट इंटरनेशनल को यस बैंक में 9.99% तक अधिग्रहण करने की सशर्त मंजूरी दी थी।
(यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की राय लें।)
ये भी पढ़ें-
Share Market Tips: निवेश के पहले कम्पनी की Dividend History देखना है बेहद महत्वपूर्ण
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए रखें इन बातों का ध्यान, जल्दबाजी में न उठाएं ऐसा कदम

