विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए रखें इन बातों का ध्यान, जल्दबाजी में न उठाएं ऐसा कदम

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2022 02:56 PM (IST)

शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। इसके लिए लोगों को एक टारगेट ...और पढ़ें

Keep these things in mind for long term investment
Keep these things in mind for long term investment

बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार (Stock Market) में फटाफट कमाई करने के लिए कई बार लोग इंट्रा-डे ट्रेडिंग की तरफ कदम बढ़ाते हैं। लेकिन इसमें अक्सर मोटे मुनाफे की जगह काफी ज्यादा नुकसान होने का भी खतरा बना रहता हैं। वहीं, अगर आप सही स्टॉक का चुनाव करके उसमें लंबे समय के लिए इन्वेस्टमेंट करें और अपनी कैपिटल को उस कंपनी की ग्रोथ के साथ-साथ बढ़ने का भी मौका दें, तो आपका इन्वेस्टमेंट वेल्थ क्रिएशन का बेहतर जरिया साबित हो सकता है। आपको बता दें कि, भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कई स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने लॉंग टर्म में इन्वेस्टर को मोटा रिटर्न दिया है। हालांकि, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों की संख्या काफी कम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के क्या फायदे हैं?

5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX

आपको बता दें कि शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। इसके लिए लोगों को एक टारगेट को ध्यान में रखते हुए किसी शेयर में लॉन्ग टर्म के लिए पैसा लगाना चाहिए। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने के लिए कंपनी का चुनाव भी ध्यान से करना चाहिए। किसी भी कंपनी में लंबे समय की हिस्सेदारी लेते समय कंपनी की मौजूदा स्थिति, उसका प्रॉफिट-लॉस, कंपनी का काम, उसके प्रमोटर्स आदि के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और इन जानकारी से जब संतुष्ट मिले तभी कंपनी में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए।

इसके साथ ही, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से अगर किसी कंपनी में हिस्सेदारी ली जाए तो हर 3 से 6 महीने में उस कंपनी के कामकाज या कंपनी से जुड़ी  हर छोटी से छोटी खबरों पर भी ध्यान बनाए रखना जरूरी हैं और कोई नकारात्मक खबर आए तो उस शेयर में लॉंग टर्म के लिए बने रहने को लेकर सोच विचार करना चाहिए। अगर किसी इन्वेस्टर ने बढ़िया कंपनी में इन्वेस्टमेंट कर रखा है और उस कंपनी का एक-दो तिमाही का परिणाम खराब भी आता है तो जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें। सबसे पहले ये अच्छे से जानें कि रिजल्ट खराब आने की वजह क्या है। फिर इसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचे। 

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही जाएं 5paisa.com पर और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX

लेखक- सुमित रजक