सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसों की संख्या दो साल में 65 से बढ़ाकर 2,000 करेगी Rail Yatri, 10 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 08 Oct 2019 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 08:25 AM (IST)

Rail Yatri दो साल में दस करोड़ डॉलर के निवेश की योजना पर काम कर रही है। कंपनी का ब्रांड ...और पढ़ें

बसों की संख्या दो साल में 65 से बढ़ाकर 2,000 करेगी Rail Yatri, 10 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना
बसों की संख्या दो साल में 65 से बढ़ाकर 2,000 करेगी Rail Yatri, 10 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना

नई दिल्ली, पीटीआइ। ऑनलाइन स्टार्टअप ट्रेवल कंपनी रेल यात्री अपनी बस सेवा का विस्तार करने का प्लान कर रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त यह कंपनी विभिन्न शहरों के बीच 'मल्टी मॉडल' परिवहन समाधान पेश करने की योजना पर काम कर रही है। रेलयात्री अगले दो वर्षों में दस करोड़ डॉलर तक का इन्वेस्टमेंट करना चाहती है। रेल यात्री के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, इस इन्वेस्टमेंट से कंपनी अपनी बसों की संख्या को बढ़ाकर 2,000 करने की योजना पर काम कर रही है।

रेल यात्री अपनी यह योजना उन करीब दस लाख यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बना रही है, जो अपना रेल टिकट कन्फर्म नहीं होने की समस्या से जूझते हैं। कंपनी के मुख्य बिजनेस अधिकारी स्वपनिल त्रिपाठी ने पीटीआई को बताया है कि कंपनी 'इंट्र सिटी' ब्रांड की 65 बसों को बढ़ाकर दो हजार करने की दिशा में काम कर रही हैं।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘रेल यात्री का ब्रांड ‘इंट्र सिटी’ अभी देश के 12 शहरों में सेवाएं दे रहा है। इसमें अभी हमारे पास 65 बसे हैं। हमारी योजना अगले दो सालों में बेड़े में बसों की संख्या को बढ़ाकर 2,000 करना है। इससे हम पूरे देश में सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर सेवाएं दे सकेंगे। बसों की संख्या में इस बढ़ोत्तरी के बाद संभवत: ‘इंट्र सिटी’ देश में दो शहरों के बीच सेवाएं देने वाला सबसे बड़ा बस सेवा ब्रांड बन जाएगा।’’

त्रिपाठी ने बताया कि 'इंट्र सिटी' यूरोपीय स्मार्ट बस सेवा फ्लिक्स बस के मॉडल पर बेस्ड है और यह अभी उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के मार्गों पर सेवा में है। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि अपनी योजना के वित्तीय प्रबंधन के लिए कंपनी पहले 1.5 करोड़ डॉलर जुटा सकती है और 2 से 2.5 करोड़ डॉलर पर काम किया जा रहा है। अभी इस स्टार्टअप कंपनी में नंदन निलेकणि, ब्लूम वेंचर्स, ओमिदयार नेटवर्क, और हेलिओन वेंचर्स ने निवेश किया हुआ है।