Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसीयत बनाना क्यों है जरूरी, क्या है लिखने का सही तरीका? जानें हर सवाल का जवाब

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 10:00 PM (IST)

    Will हम सभी ने कभी ना कभी किसी मूवी या फिर कोई और जगह पर वसीयत का नाम सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वसीयत बनाना बेहद जरूरी है। आपको वसीयत बना लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको अपनी वसीयत में क्या लिखना चाहिए।

    Hero Image
    will is important, how to write will

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। जब भी आप 18 साल की उम्र पार कर लेते हैं तब आप वसीयत बना सकते हैं। अगर आपके पास संपत्ति है या फिर कोई जीवन बीमा आप वसीयत बनाने के लिए सक्षम हो जाते हैं। इसके लिए आपको मानसिक रूप से स्वस्थ होने की जरूरत है। वसीयत को लेकर हर किसी की अलग राय होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लोग मानते हैं कि वसीयत नहीं बनाना चाहिए। ये झंझट का काम है। वहीं कई लोग वसीयत बनाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि वसीयत बनानी चाहिए या नहीं। अगर हां, तो वसीयत कैसे बनाएं?

    वसीयत जरूरी होता है

    वसीयत बनाना काफी जरूरी है। आपको वसीयत जरूर बनवा लेना चाहिए। इसका सबसे स्पष्ट वजह है कि अगर संपत्ति के मालिक के मौत के बाद किसी भी तरह का कोई विवाद से दूर रहने के लिए वसीयत होना जरूरी है। हमने कई मूवी या फिर आस-पड़ोस के घर में जमीन-जायदाद को लेकर लड़ते हुए देखा होगा। इस तरह के विवाद को दूर करने के लिए वसीयत बहुत काम में आती है।

    मौत कभी भी बता कर नहीं आती है. ऐसे में आपको अपने बच्चे के लिए वसीयत बनानी ही चाहिए। अगर बच्चे के 18 साल के होने से पहले ही माता -पिता की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में बच्चे को किसी भी तरह का कोई वित्त समस्या ना हो इसके लिए वसीयत काम में आती है।  बच्चे के 18 साल होने तक में वसीयत का उत्तरअधिकार कोई होता है पर जैसे ही बच्चा 18 साल का हो जाता है, उसे संपत्ति का अधिकार मिल जाता है। आपको वसीयत बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • आपको वसीयत में नाम, पिता / पति का नाम, घर का पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी देनी चाहिए। इसमें कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
    • आपने किस तारीख को वसीयत लिखा है इसकी जानकारी देनी चहिए।
    • आपको अपना वसीयत स्पष्ट रूप से ही लिखना चाहिए, उसमें आप जरूर लिखें कि ये आपकी मर्जी के अनुसार है, किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है।
    • आपको इसमें अपनी संपत्ति का सही से ब्यौरा देना चाहिए, साथ ही आप उस संपत्ति का अधिकार किसे दे रहे हैं इसकी भी आपको जानकारी देनी चाहिए।
    • आप वसीयत में कोई गवाह के साइन जरूर करवाएं और वसीयत की एक कॉपी कोई सुरक्षित जगह पर जरूर रखें।
    • आप अपनी वसीयत को कितनी बार भी बदल सकते हैं इसके लिए आपको कोई स्टैंप शुल्क नहीं देना होगा। आप किसी भी भाषा में वसीयत लिखवा सकते हैं।