Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधे से ज्यादा पाकिस्तानी सरकारी बाबू पुर्तगाल में क्यों खरीद रहे जमीन, सामने आया कच्चा-चिट्ठा!

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के अनुसार आधे से ज्यादा सरकारी बाबुओं ने पुर्तगाल में जमीन खरीदी है क्योंकि FATF द्वारा पुर्तगाल को कम जोखिम वाले देशों में शामिल किया गया है। 2016 से 2024 तक लगभग 3000 पाकिस्तानियों ने पुर्तगाल की नागरिकता ली है। भ्रष्टाचार से कमाए धन को वैध बनाने के लिए पाकिस्तानी अफसर पुर्तगाल में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार की स्थिति गंभीर है।

    By Ashish Kushwaha Edited By: Ashish Kushwaha Updated: Thu, 07 Aug 2025 01:48 PM (IST)
    Hero Image
    क्या आपको पता है कि पाकिस्तान के आधे से ज्यादा सरकारी बाबुओं ने पुर्तगाल (Portugal) में जमीन खरीद रखी है।

    नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि पाकिस्तान के आधे से ज्यादा सरकारी बाबुओं ने पुर्तगाल (Portugal) में जमीन खरीद रखी है। ऐसा हम नहीं बल्कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ  दावा कर रहे हैं। पुर्तगाल में जमीन खरीदने वाले ये सभी अफसर बड़े-बड़े पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान हेराफेरी से अरबों रुपए कमाए। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक 2016-2024 तक लगभग 3,000 पाकिस्तान के लोगों ने पुर्तगाल की नागरिकता ली। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुर्तगाल में पाकिस्तानी को क्या लुभा रहा है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी अफसर पुर्तगाल को पैसा रखने के लिए क्यों चुनते हैं?

    1. पुर्तगाल को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) द्वारा कम जोखिम वाले देशों में शामिल करना।

    2. ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों पर सख्त निगरानी होना।

    3.पुर्तगाल का गोल्डन वीजा प्रोग्राम का इसमें मददगार साबित होना। 

    4. इस योजना के तहत निवेश करने वाले लोगों को पुर्तगाली नागरिकता प्राप्त करना आसान होता है।

    5. भ्रष्ट अफसरों को विदेश में बसने का रास्ता आसान होना।

    पाकिस्तानी अफसर भ्रष्टाचार से अर्जित धन को वैध रूप देने के लिए पुर्तगाल में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। यह धन हवाला नेटवर्क के जरिए "गल्फ-यूरोप लॉन्ड्रिंग कॉरिडोर" से होकर वहां पहुंचता है।

    पाकिस्तान की भ्रष्टाचार स्थिति

    पाकिस्तान में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी 2024 के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) के अनुसार, 180 देशों में पाकिस्तान का स्थान 135वां है। 2023 में इसका स्कोर 29 था, जो 2024 में गिरकर 27 हो गया।

    इस रिपोर्ट में क्षेत्र के अन्य देशों की रैंकिंग भी दी गई है। इसमें भारत 96वें, श्रीलंका 121वें, बांग्लादेश 151वें और चीन 76वें स्थान पर हैं।

    दुनिया के नक्शे में कहां है पुर्तगाल

    पुर्तगाल, स्पेन की सीमा से लगे इबेरियन प्रायद्वीप पर बसा एक दक्षिणी यूरोपीय देश है। अटलांटिक महासागर के किनारे स्थित होने के कारण इसकी संस्कृति के कई पहलू प्रभावित हुए हैं। नमकीन कॉड और ग्रिल्ड सार्डिन यहाँ के राष्ट्रीय व्यंजन हैं। अल्गार्वे के समुद्र तट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। देश की ज्यादातर वास्तुकला तब की है जब पुर्तगाल 1500-1800 के दशक में एक शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य था।

    भारतीयों को कैसे मिलता है पुर्तगाल का वीजा

    भारतीय नागरिक को पुर्तगाल का वीजा पाने के लिए वीजा प्रकार (जैसे, अल्पकालिक प्रवास के लिए शेंगेन वीजा, निष्क्रिय आय के लिए D7 वीजा जैसे विकल्प) निर्धारित करना होगा और फिर आवश्यक दस्तावेज, जिनमें आमतौर पर एक वैध पासपोर्ट, वीजा आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, यात्रा व्यवस्था का प्रमाण, वित्तीय प्रमाण और यात्रा बीमा शामिल हैं।

    पुर्तगाल की करेंसी क्या है

    पुर्तगाल की करेंसी यूरो है। 1 यूरो 102.35 रुपये के बराबर होता है। वहीं 5 यूरो 511.77 रुपये के बराबर होता है। 1000 यूरो 1,02,499 रुपये के बराबर होता है।