Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन थे Keshub Mahindra? 99 साल की उम्र में बनाई Forbes की लिस्ट में जगह

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 03:36 PM (IST)

    Who Was Keshub Mahindra केशब महिंद्रा ने करीब पांच दशकों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर की थी। उन्होंने 1947 में 26 वर्ष की आयु में महिंद्रा ग्रुप को ज्वांइन किया था। 2012 तक वे इस पद पर थे। इसके बाद भतीजे आंनद महिंद्रा को ग्रुप की कमान सौंपी गई।

    Hero Image
    Who Was Keshub Mahindra Uncle of Anand Mahindra Died at the Age of 99

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के दिन व्यापार जगत को बड़ा झटका लगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को निधन हो गया। केशव महिंद्रा 99 वर्ष के थे और उन्हें 100 वर्ष की आयु पूरा करने में ही कुछ ही महीनों का समय रह गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बात दें, हाल ही में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की ओर से उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज अरबपति बताया गया था। उनकी संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर आंकी गई थी। आइए जानते हैं इनके बारे में....

    कौन हैं केशब महिंद्रा?

    • केशब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था।
    • उनके पिता का नाम कैलाश चंद्र महिंद्रा था, जिन्होंने महिंद्रा ग्रुप की स्थापना की थी।
    • केशब महिंद्रा ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएशन किया है।
    • उन्होंने 1947 में 26 वर्ष की आयु में महिंद्रा ग्रुप को ज्वांइन किया था। इसके बाद उन्हें 1963 में चेयरमैन बनाया गया और 2012 तक वे इस पद पर थे। इसके बाद इनके भतीजे आंनद महिंद्रा को ग्रुप की कमान सौंपी गई।

    केशब महिंद्रा का करियर

    • केशब महिंद्रा ने महिंद्रा ग्रुप का करीब पांच दशकों तक नेतृत्व किया।
    • इस दौरान ग्रुप ने स्टील और कार मैन्युफैक्चरिंग से निकलकर आईटी और रियल्टी जैसे सेक्टरों में पांव पसारे।
    • 2004 से 2010 तक वे प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
    • वह हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के संस्थापक अध्यक्ष, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के निदेशक भी रह चुके हैं।
    • केशव महिंद्रा को उनके परोपकार और सहायक कार्यों में योगदान के लिए भी जाना जाता था।

     

    comedy show banner
    comedy show banner