Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं CoinDCX और WazirX के मालिक, जिनके प्लेटफार्म पर हुआ कुल ₹2361 करोड़ साइबर क्राइम

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 08:35 PM (IST)

    हाल ही में भारत के क्रिप्टो एक्सचेंजों CoinDCX और WazirX में साइबर हमलों के मामले सामने आए हैं। CoinDCX में एक इंटरनल अकाउंट से लगभग 378 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि WazirX में 1983 करोड़ रुपये की होल्डिंग्स की चोरी हुई। CoinDCX के मालिक सुमित गुप्ता हैं जबकि WazirX के फाउंडर निश्चल शेट्टी हैं।

    Hero Image
    भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में बड़े साइबर हमले (crypto fraud India) के मामले देखने को मिले हैं।

    नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में कुछ सालों में बड़े साइबर हमले (crypto fraud India) के मामले देखने को मिले हैं। इसमें अब CoinDCX का भी नाम जुड़ गया है। इस साइबर हमले के कारण एक्सचेंज के एक इंटरनल अकाउंट से लगभग 44 मिलियन डॉलर (करीब 378 करोड़ रु) का नुकसान हुआ है। यह साइबर हमला 19 जुलाई को हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं पिछले साल कुछ ऐसा ही साइबर अटैक क्रिप्टो एक्सचेंज, वजीरएक्स (Wazirx Hack) में भी हुआ था। तब हैकर्स ने यूजर्स की 230 मिलियन डॉलर (करीब 1983 करोड़ रु) की होल्डिंग्स चुरा ली थीं। इस तरह दोनों को मिलाकर कुल ₹2361 करोड़ के साइबर हमले का मामला सामने आया है। 

    ऐसे में आज हम आपको इन दोनों के फाउंडर कौन है इसके बारे में बता रहे हैं। 

    वजीरएक्स (WazirX) के फाउंडर और CEO निश्चल शेट्टी 

    भारत के टॉप क्रिप्टो एक्सचेंज वज़ीरएक्स (WazirX) के संस्थापक और सीईओ निश्चल शेट्टी हैं। निश्चल शेट्टी, मुंबई के रहने वाले और कंप्यूटर साइंस ग्रैजुएट (विश्‍वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, 2007) हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर की। 2010 में उन्होंने अपना पहला स्टार्टअप Crowdfire लॉन्च किया, जो सोशल मीडिया मैनेजमेंट ऐप के तौर पर काफी लोकप्रिय हुआ।

    इसके बाद 2018 में उन्होंने भारत का एक प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज WazirX शुरू किया, जिसका उद्देश्य था भारत में क्रिप्टो अपनाने को बढ़ावा देना। वजीरएक्स ने जल्द ही 1 करोड़ से अधिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया और 2019 में इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने अधिग्रहित कर लिया।

    साल 2022 में उन्होंने एक और प्रोजेक्ट Shardeum लॉन्च किया, जो एक स्केलेबल और डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य है कि लाखों यूज़र्स के लिए ब्लॉकचेन तकनीक को अधिक सुलभ और प्रभावशाली बनाया जाए।

    दुबई में नया ठिकाना

    हाल ही में Business Today की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निश्चल शेट्टी और वज़ीरएक्स के को-फाउंडर सिद्धार्थ मेनन ने भारत से दुबई शिफ्ट कर लिया है। हालांकि, वज़ीरएक्स के ऑफिस अब भी मुंबई और बेंगलुरु में मौजूद हैं।

    CoinDCX का कौन है मालिक ?

    जहां एक तरफ WazirX चर्चा जोरों पर है, वहीं भारत का एक और प्रमुख क्रिप्टो प्लेटफॉर्म CoinDCX भी साइबर अटैक की वजह से सुर्खियों में है। इसकी शुरुआत 2018 में सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने की थी। IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले सुमित गुप्ता, CoinDCX के मौजूदा सीईओ हैं। उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र में अपनी पहली कंपनी शुरू की थी और टोक्यो में एक मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम किया।

    भारत में क्रिप्टो इंडस्ट्री का भविष्य अभी अनिश्चित है, लेकिन निश्चल शेट्टी जैसे युवा और नवाचार करने वाले उद्यमी लगातार इसे एक नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे साइबर अटैक हो या नियामक अनिश्चितता निवेशकों के मन में सवाल उठाते रहते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner