Metro Fare: दिल्ली, मुंबई या कोलकाता वाले... कौन चुका रहा सबसे ज्यादा किराया, आपके शहर में कितना है दाम?
8 साल बाद DMRC की तरफ से मेट्रो टिकट प्राइस में इजाफा किया गया है। लेकिन क्या दिल्ली वाले ही सबसे ज्यादा किराया दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश के ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आज सुबह DMRC की तरफ से दिल्ली वालों को बड़ा झटका मिला है। दिल्ली मेट्रो ने लगभग 8 साल बाद मेट्रो के टिकट प्राइस में इजाफा किया है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। दिल्ली में हर दिन कई लोग स्कूल, कॉलेज और ऑफिस आना जाना मेट्रो से करते हैं।
आज मेट्रो सिर्फ यातायात का साधन नहीं, बल्कि एक जरूरत बन चुका है। अब सवाल ये कि क्या दिल्ली वाले सबसे ज्यादा किराया दे रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली के अलावा ऐसा कौन-सा शहर है, जहां सबसे कम किराया वसूला जा रहा है।
किस शहर में कितना किराया?
ऊपर दी गई टेबल से हम देख सकते हैं कि कोलकाता में मेट्रो टिकट प्राइस सबसे कम है। यहां न्यूनतम किराया 5 रुपये है। वहीं अधिकतम किराया भी 50 रुपये ही है। इसके अलावा सबसे ज्यादा न्यूनतम किराया अब दिल्ली में हो गया है। दिल्ली में अब न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है।
अधिकतम किराए की बात करें तो वे बैंगलोर में है। बैंगलोर में 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए 90 रुपये किराया वसूला जा रहा है। ऐसे ही मुंबई में 42 किलोमीटर से कम दूरी के लिए 80 रुपये वसूला जा रहा है।
दिल्ली में अधिकतम किराया 60 रुपये था, जो 32 किलोमीटर से कम दूरी के लिए लिया जाता था। अब इसे 64 रुपये कर दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।