Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में कहां है सबसे बड़ा सर्राफा बाजार, यहां से होती है सोने की सप्लाई, जानिए क्या यहां गोल्ड सस्ता मिलता है

    मुंबई में स्थित झवेरी बाजार को भारत में सबसे बड़े गोल्ड मार्केट के तौर पर जाना जाता है। इस सर्राफा बाजार को मशहूर सर्राफा कारोबारी त्रिभुवनदास झवेरी ने 1864 में स्थापित किया था। झवेरी बाज़ार से देश के ज्यादातर हिस्सों में गोल्ड ज्वैलरी की सप्लाई होती है। वहीं केरल के त्रिशूर को गोल्ड कैपिटल ऑफ इंडिया के तौर पर जाना जाता है।

    By Chandrashekhar Gupta Edited By: Chandrashekhar Gupta Updated: Sat, 23 Aug 2025 08:39 AM (IST)
    Hero Image
    भारत का सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट 160 साल पुराना है।

    नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर में सोना, डिमांड के लिहाज से सबसे मूल्यवान धातु है। हर साल देश में बड़ी मात्रा में गोल्ड इंपोर्ट किया जाता है। क्या आप जानते हैं भारत में गोल्ड का सबसे बड़ा मार्केट कहां है जहां से पूरे देश में सोने की सप्लाई होती है। वैसे तो सोने के लिए जलगांव से लेकर रतलाम के बाजार काफी फेमस हैं, लेकिन सोने का सबसे बड़ा मार्केट कहीं और है। देश में सबसे बड़ा सर्राफा बाजार मुंबई स्थित झवेरी बाजार को कहा जाता है। इसके अलावा, केरल के त्रिशूर को गोल्ड कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। चूंकि, ये सोने के सबसे बड़े बाजार हैं इसलिए लोगों के मन में सवाल हो सकते हैं कि क्या वाकई यहां गोल्ड सस्ता मिलता है? आइये आपको बताते हैं इन मार्केट से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत नहीं एशिया का सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झवेरी बाजार भारत में सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट कहा जाता है, खास बात है कि इसे एशिया का सबसे बड़ा सोने का बाजार भी माना जाता है। इस गोल्ड मार्केट का इतिहास 160 साल पुराना है। खास बात है कि इस मार्केट को मशहूर सर्राफा कारोबारी त्रिभुवनदास झवेरी ने 1864 में स्थापित किया था इसलिए इसे झवेरी बाजार के नाम से जाना जाता है।

    क्या झवेरी बाजार में सोना सस्ता मिलता?

    झवेरी बाज़ार से देश के ज्यादातर हिस्सों में गोल्ड ज्वैलरी की सप्लाई होती है। यह मार्केट अपने गहनों की बेजोड़ क्वालिटी और वैरायटी के लिए जाना जाता है। खास बात है कि यहां गोल्ड के साथ-साथ हीरों का भी कारोबार होता है। झवेरी बाज़ार मुख्य रूप से होलसेल ऑपरेशन के लिए जाना जाता है, ऐसे में थोक खरीदारी के लिए यहां बेहतर कीमतें मिल सकती हैं, लेकिन रिटेल बायिंग के मामले में कीमतें मार्केट रेट्स पर निर्भर करती हैं।

    कौन-सा शहर है 'गोल्ड कैपिटल ऑफ इंडिया'

    जहां झवेरी बाजार को भारत का सबसे गोल्ड मार्केट कहा जाता है तो वहीं केरल के त्रिशूर को गोल्ड कैपिटल ऑफ इंडिया के तौर पर जाना जाता है। दरअसल, केरल का यह शहर गोल्ड ट्रेडिंग और सोने के आभूषण निर्माण का अहम केंद्र है। इस शहर में बड़ी संख्या में गोल्ड ज्वैलरी का निर्माण करने वाली फैक्ट्रियां और कारीगर हैं। मुख्य रूप से यह शहर दक्षिण भारत में सोने के व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है।

    इसके अलावा, भारत में बड़े गोल्ड मार्केट के तौर पर महाराष्ट्र का जलगांव शहर, मध्य प्रदेश में रतलाम और दिल्ली का सर्राफा बाजार भी काफी फेमस है।