Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vistara Monsoon Sale: यह कंपनी दे रही है 1,099 रुपये में हवाई यात्रा का मौका, इस तरह उठा सकते हैं बेनिफिट

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 26 Jun 2021 08:11 AM (IST)

    Vistara Monsoon Sale पूर्ण सेवा प्रदाता एयरलाइन Vistara ने भी बंपर ‘Monsoon Sale’ का ऐलान किया है। यह स्पेशल सेल महज 48 घंटों का है। यह सेल इकोनॉमी प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के टिकटों पर उपलब्ध है।

    Hero Image
    विभिन्न एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को लुभाने के लिए कई तरह के आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के नरम पड़ने के बाद देशभर में हवाई और रेल आवागमन में तेजी आई है। लोग अपने जरूरी काम के साथ-साथ सैर-सपाटे के लिए भी निकलने लगे हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को लुभाने के लिए कई तरह के आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। पूर्ण सेवा प्रदाता एयरलाइन Vistara ने भी बंपर ‘Monsoon Sale’ का ऐलान किया है। यह स्पेशल सेल महज 48 घंटों का है। यह सेल इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के टिकटों पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vistara Monsoon Sale से जुड़ी खास बातें इस प्रकार हैंः

    1. इस सेल के तहत किफायती दाम पर टिकटों की बुकिंग 24 जून, 2021 को 00:01 बजे से लेकर 25 जून, 2021 के रात 23:59 बजे तक किया जा सकता है।

    2. Vistara Monsoon Sale के तहत एक अगस्त, 2021 से 12 अक्टूबर, 2021 तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करायी जा सकती है।

    3. इकोनॉमी क्लास के लिए शुरुआती टिकट 1,099 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 2,099 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 5,999 रुपये से शुरू हो रहे हैं।

    4. अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो Vistara Airlines की वेबसाइट www.airvistara.com या फिर एयरलाइन के iOS और Android App, विस्तारा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिस (ATOs), कॉल सेंटर, ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी और ट्रेवल एजेंट्स के जरिए टिकटों की बुकिंग करायी जा सकती है।

    5. आप अगर इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं तो आपको डायरेक्ट चैनल डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट, सॉफ्ट बेनिफिट्स का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा आप इस डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए आप वाउचर्स को क्लब नहीं कर सकते हैं।

    6. इस सेल के तहत सीट की उपलब्धता 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेगी।

    इस सेल के तहत आपको इन शहरों के लिए किफायती दर पर टिकट उपलब्ध हैंः

    शहर                      गंतव्य                        इकोनॉमी क्लास

    दिल्ली                    चंडीगढ़                       1099

    दिल्ली                     इंदौर                          1,699

    डिब्रुगढ़                   बागडोगरा                   1,999

    बेंगलुरु                    गोवा                           1,699

    मुंबई                       गोवा                           1,699

    दिल्ली                      लखनऊ                     1,699

    दिल्ली                      वाराणसी                     1,749

    बेंगलुरु                     हैदराबाद                     1,449

    Vistara के COO विनोद खन्ना ने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है। यात्रियों ने अपनी यात्रा से जुड़े प्लान को कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से होल्ड पर डाल दिया था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार से मांग में फिर से तेजी आ रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner