Varanasi Per Capita Income: जहां से सांसद हैं PM मोदी वहां की प्रति व्यक्ति आय कितनी, अयोध्या से ज्यादा या कम
Varanasi Per Capita Income: वित्त वर्ष 2024-25 में वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय ₹114685 रही, जो पिछले वर्ष से ₹11331 ...और पढ़ें

वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय ₹114685 (FY25) है।
HighLights
वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय ₹114685 (FY25) है।
यह अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय से ₹2313 अधिक है।
वाराणसी यूपी में प्रति व्यक्ति आय में 19वें स्थान पर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Varanasi Per Capita Income: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद है। वह लगातार 2014 से इस लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। यह शहर अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां हर साल 10 से 15 करोड़ सैलानी आते हैं, जो इसकी अर्थव्यवस्था के प्रमुख जरिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यह शहर कितना अमीर है?
कितनी है वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय
उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग के अनुसार वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 114685 रुपये है। यह डेटा वित्त वर्ष 2024-25 का है और नेट डिस्ट्रिक्ट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (NDDP) पर आधारित है।
वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 103354 रुपये थी। FY24 के मुकाबले FY25 में वाराणसी के प्रति व्यक्ति आय में 11331 रुपये का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाली JP Associates की ₹10 हजार से इस शख्स ने की थी शुरुआत, फिर ऐसे हो गई बर्बाद!
अगर स्थान की बात करें तो प्रति व्यक्ति आय के मामले में वाराणसी यूपी का 19वीं सबसे बड़ा जिला है। बात करें अगर वाराणसी की जीडीपी को तो वित्त वर्ष 2024-25 में इसकी जीडीपी 56899.78 करोड़ रुपये थी। वाराणसी की जीडीपी 2017 में 22,586 करोड़ रुपये थी। जीडीपी के मामले में वाराणसी यूपी का 11वां सबसे बड़ा जिला है।
वाराणसी में पिछले नौ वर्षों में काशी में 35,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 486 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 18,000 करोड़ रुपये के काम अभी चल रहे हैं।
राम नगरी अयोध्या से वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय ज्यादा या कम?
अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय 112373 रुपये है। इस मामले में यह यूपी का 22वां सबसे बड़ा जिला है। वहीं, इसकी जीडीपी 37560.16 करोड़ रुपये है। जीडीपी के मामले में अयोध्या यूपी का 24वां सबसे बड़ा जिला है।
प्रति व्यक्ति आय के मामले में वाराणसी, अयोध्या से आगे है। वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय अयोध्या से 2313 रुपये अधिक है और जीडीपी 19,339.62 करोड़ रुपये अधिक है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 24th Installment: दशहरे के बचे 3 दिन, चौथे दिन आ सकता है 24वीं किस्त का अपडेट? देखें ताजा स्टेटस
