सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana 24th Installment: दशहरे के बचे 3 दिन, चौथे दिन आ सकता है 24वीं किस्त का अपडेट? देखें ताजा स्टेटस

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 03:37 PM (IST)

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार है, जिसके दशहरे के बाद या दिवाली से पहले आने की संभावना ...और पढ़ें

24वीं किस्त का इंतजार, दशहरे के बाद अपडेट की उम्मीद।

24वीं किस्त का इंतजार, दशहरे के बाद अपडेट की उम्मीद।

HighLights

  1. 24वीं किस्त का इंतजार, दशहरे के बाद अपडेट की उम्मीद।

  2. पिछली 23वीं किस्त 20 जून को जारी हुई थी।

  3. पीएम किसान वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।PM Kisan Yojana 24th Installment Date: आज शुक्रवार का दिन और तारीख 16 अक्टूबर है। आज से तीन बाद यानी चौथे दिन दशहरे का त्योहार है। दशहरे के दिन पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आए 4 महीने पूरे हो जाएंगे। 23वीं किस्त का पैसा 20 जून को आया था। उसके बाद से ही देश के किसानों को चौथी किस्त का इंतजार है।

इंतजार की ये घड़ी अब दशहरे तक आ चुकी है। किसानों को 24वीं किस्त का तोहफा कब मिलेगा? यही सवाल इस समय किसान योजना के लाभार्थियों के मन में हैं। आइए जानते हैं कि क्या दशहरे के बाद किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर अभी सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। पिछले साल यह किस्त 19 नवंबर को आई थी। लेकिन उससे पहले वाली किस्त 2 अगस्त को आई थी। वहीं, इस साल 23वीं किस्त 19 जून को जारी हुई थी। इस हिसाब से 24वीं किस्त दीपावली के बाद आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने 62 साल पुराने बैंक को बेचने की दी मंजूरी, भारत में जन्मा कनाडाई अरबपति बना नया मालिक

पिछली बार दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को था। इस बार यह 8 नवंबर को है। ऐसे में इस बार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की दीपावली से पहले आने की संभावना है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद कृषि मंत्रालय दशहरे के बाद 24वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दे।

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त से पहले आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना ताजा स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Know your status पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। उस पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
  • इसके बाद पीएम किसान योजना में आपने जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया था, उस पर ओटीपी आएगी।
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपके सामने आपको भेजी गई किस्तों से जुड़ी डिटेल प्रदर्शित होगी। साथ ही अगर कुछ दिक्कत है तो भी उसी पेज पर दिखेगी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, खाते में आएगा 6908 रुपये का बोनस