PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले खुशखबरी! किन किसानों को मिलेंगे 4-4 हजार, ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार है, जिसमें कुछ किसानों को पिछली छूटी हुई किस्त के साथ 4000 ...और पढ़ें
-1791535138098_m.webp)
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त जल्द, कुछ किसानों को 4000 मिलेंगे।
HighLights
पीएम किसान की 24वीं किस्त जल्द, कुछ किसानों को 4000 मिलेंगे।
पिछली तकनीकी समस्या के कारण रुकी किस्त का भुगतान संभव।
ई-केवाईसी और बैंक खाते की त्रुटियां तुरंत सुधारें लाभार्थी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: अब तक पीएम किसान योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी है। किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। यह इंतजार कब खत्म होगा, इस संबंध में अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने 24वीं किस्त का इंतजार खत्म हो सकता है।
इंतजार खत्म होने के साथ कुछ किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये भी आ सकते हैं। लेकिन किन किसानों के खाते में चार हजार रुपये आएंगे? आइए जानते हैं।
किन किसानों के खाते में आएंगे 4-4 हजार रुपये
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान हैं और किसी तकनीकी समस्या के चलते आपकी 23वीं किस्त नहीं आई थी तो उस किस्त का पैसा 24वीं किस्त में आ सकता है। यानी ऐसे किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UP Poorest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के 5 सबसे गरीब जिले, प्रतापगढ़ ने लगाई छलांग; लिस्ट में फिर भी है नाम
हालांकि, अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं की है या फिर आपके बैंक अकाउंट मे कुछ समस्या है तो आपका पैसा फिर से रुक सकता है। इसलिए किस्त आने से जो भी समस्या है उसे सुधार लें।
PM Kisan Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट पर दिख रहे Know your status के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- ओटीपी डालते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें योजना से जुड़ी लेटेस्ट पेमेंट और किस्त से जुड़ी जानकारी होगी।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) जारी होने को लेकर आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की गई है। लेकिन ऐसी संभावना है कि 20 अक्टूबर या फिर उसके बाद यह किस्त जारी हो सकती है। किस्त जारी करने से कुछ दिन पहले कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा करता है। अभी तक उस तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
