UP Poorest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के 5 सबसे गरीब जिले, प्रतापगढ़ ने लगाई छलांग; लिस्ट में फिर भी है नाम
UP Poorest Cities: प्रति व्यक्ति आय के मामले में प्रतापगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है, जिससे वह सबसे गरीब जिलों ...और पढ़ें

सिद्धार्थ नगर अब उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला है।
HighLights
प्रतापगढ़ की प्रति व्यक्ति आय में ₹20,126 की वृद्धि हुई।
सिद्धार्थ नगर अब उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला है।
यूपी के 5 सबसे गरीब जिलों की नई सूची जारी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। UP Poorest Cities: प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब जिला रहे प्रतापगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है। वित्त वर्ष 2024-25 के डेटा के अनुसार यह जिला अब 75वें स्थान से उछलकर 71वें स्थान पर आ गया है। इस जिले की कुंडा विधानसभा क्षेत्र से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया विधायक हैं।
जब भी प्रतापगढ़ का नाम आता है, तो कुंडा विधायक राजा भैया का नाम जरूर आता है। उनके नाम से ही यह क्षेत्र जाना जाता है। राजा भैया 1993 से ही कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। यूपी में कई सरकारें आईं और गईं लेकिन कुंडे के विधायक राजा भैया ही रहे। आइए जानते हैं कि राजा भैया के जिले की प्रति व्यक्ति आय अब कितनी रह गई। और यूपी के 5 सबसे गरीब जिलों की लिस्ट में कौन-कौन से जिले शामिल हैं।
UP Poorest Cities: यूपी का सबसे गरीब जिला
उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग ने 2025 में जागरण बिजनेस के साथ वित्त वर्ष 2023-24 के प्रति व्यक्ति आय का डेटा शेयर किया था। उस डेटा के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यूपी का सबसे गरीब जिला प्रतापगढ़ था। उसकी प्रति व्यक्ति आय 44544 रुपये थी। लेकिन 2024-25 में प्रतापगढ़ ने लंबी छलांग लगाई।
2024-25 के डेटा के अनुसार प्रतापगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 64670 रुपये है। यानी प्रयागराज की प्रति व्यक्ति आय में 20126 रुपये का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के सात प्रतापगढ़ 75वें पायदान से उछलकर 71वें पायदान पर आ गया। वहीं, अब यूपी का सबसे गरीब जिला सिद्धार्थ नगर है। सिद्धार्थ नगर की प्रति व्यक्ति आय 60388 रुपये है। 2023-24 में सिद्धार्थ नगर की प्रति व्यक्ति आय 46322 रुपये थी। इस जिले की प्रति व्यक्ति की आय में 14066 रुपये का इजाफा हुआ है।
UP के 5 सबसे गरीब जिले
वित्त वर्ष 2023-24 के डेटा के अनुसार यूपी के 5 सबसे गरीब जिलों में प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, जौनपुर, बलिया और बहराइच शामिल थे। और नए डेटा यानी 2024-25 के डेटा के अनुसार अब यूपी के 5 सबसे गरीब जिलों में - सिद्धार्थ नगर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ और 5वें नंबर पर प्रतापगढ़ शामिल है।
| UP के 5 सबसे गरीब जिले | ||
| क्रमांक | शहर | प्रति व्यक्ति आय (FY 2024-25) |
| 1 | सिद्धार्थ नगर | 60388 रुपये |
| 2 | बलिया | 62330 रुपये |
| 3 | जौनपुर | 63441 रुपये |
| 4 | आजमगढ़ | 63511 रुपये |
| 5 | प्रतापगढ़ | 64670 रुपये |
बात करें इन जिलों की ताजा प्रति व्यक्ति आय की तो सिद्धार्थ नगर की प्रति व्यक्ति आय 60388 रुपये है। बलिया की प्रति व्यक्ति आय 62630 रुपये है। जौनपुर की प्रति व्यक्ति आय 63441 रुपये है। आजमगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 63511 रुपये है। और प्रतापगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 64670 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड
