सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Per Capita Income: कितनी है उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय, राज्य से कई गुना अमीर हैं इस जिले के लोग

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:10 PM (IST)

UP Per Capita Income: कितनी है उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय, राज्य से कई गुना अमीर हैं इस जिले ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय ₹1,09,844, आठ साल में दोगुनी हुई।

उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय ₹1,09,844, आठ साल में दोगुनी हुई।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय ₹1,09,844, आठ साल में दोगुनी हुई।

  2. गौतम बुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय ₹12.82 लाख है।

  3. यह जिला राज्य औसत से 11.7 गुना अधिक अमीर है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। UP Per Capita Income: उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यूपी में करीब 25 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। खेती-किसानी से लेकर उद्योग, कारोबार और आईटी सेक्टर तक राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले हर व्यक्ति की औसत सालाना आय कितनी है?

इससे भी दिलचस्प बात यह है कि राज्य के एक जिले की प्रति व्यक्ति आय इतनी ज्यादा है कि वह पूरे उत्तर प्रदेश के औसत से कई गुना आगे है। इस जिले के लोगों की औसत सालाना आय 12 लाख रुपये से भी अधिक है। आइए जानते हैं यूपी की प्रति व्यक्ति आय और सबसे अमीर जिले के बारे में।

कितनी है उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय?

उत्तर प्रदेश सरकार के आर्थिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय (Per Capita Income Of Uttar Pradesh) 1,09,844 रुपये रही। इसका मतलब है कि राज्य की कुल शुद्ध आय को उसकी आबादी से भाग देने पर प्रति व्यक्ति औसत आय करीब 1.10 लाख रुपये सालाना बैठती है।

वहीं, राज्य की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2016-17 में 54,564 रुपये थी। यानी करीब आठ साल में इसमें लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।

अगर प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (Per Capita GSDP) की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 1,26,304 रुपये रहा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि प्रति व्यक्ति शुद्ध आय और प्रति व्यक्ति GSDP अलग-अलग आर्थिक पैमाने हैं।

UP का यह जिला है सबसे अमीर

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में गौतम बुद्ध नगर प्रति व्यक्ति आय के मामले में सबसे आगे है। इस जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे बड़े औद्योगिक और कारोबारी केंद्र आते हैं।

उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 12,82,251 रुपये रही। यानी यहां प्रति व्यक्ति औसत सालाना आय करीब 12.82 लाख रुपये है।

इस तरह गौतम बुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय उत्तर प्रदेश के औसत से करीब 11.7 गुना ज्यादा है। यही वजह है कि इसे राज्य का सबसे अमीर जिला माना जाता है।

यह भी पढ़ें- चीन की हो जाएंगी आदित्य बिड़ला ग्रुप की ये दो कंपनियां, ₹24975057500 में हो गई डील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।