UP का सबसे अमीर जिला, हर इंसान है लखपति; प्रति व्यक्ति आय 12 लाख रुपये के पार
उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) है, जहाँ प्रति व्यक्ति आय 12 लाख रुपये से अधिक ...और पढ़ें

गौतम बुद्ध नगर यूपी का सबसे अमीर जिला है।
HighLights
गौतम बुद्ध नगर यूपी का सबसे अमीर जिला है।
इसकी प्रति व्यक्ति आय 12.82 लाख रुपये सालाना है।
लखनऊ और गाजियाबाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Richest District: जनसंख्या के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। इनमें क्षेत्रफल के हिसाब से UP का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो 7,680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, जनसंख्या के लिहाज से प्रयागराज सबसे बड़ा जिला है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रयागराज में 5,954,391 लोग रहते हैं।
हालांकि, अमीरी के मामले में दोनों जिले टॉप 5 में भी नहीं हैं। आइए जानते हैं कि प्रति व्यक्ति के हिसाब से उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला कौन सा है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय 12 लाख रुपये से भी अधिक है।
कौन है यूपी का सबसे अमीर जिला?
उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग के डेटा के अनुसार राज्य की प्रति व्यक्ति आय 109844 रुपये (Uttar Pradesh Per Capita Income) है। यानी यूपी में रहने वालों की औसत सालाना इनकम 109844 रुपये है। प्रति व्यक्ति आय का यह डेटा वित्त वर्ष 2024-25 का है।
भले ही यूपी की प्रति व्यक्ति आय 109844 रुपये है। लेकिन इस राज्य में एक ऐसा जिला है जिसकी प्रति व्यक्ति आय यूपी के टोटल प्रति व्यक्ति आय से 12 गुना है। जी हां, आपने सही पढ़ा। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला गौतम बुद्ध नगर है। इस आमतौर पर लोग नोएडा के नाम से जानते हैं।
यूपी के अर्थ एवं सांख्य विभाग के डेटा के अनुसार गौतम बुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय 1282251 रुपये है। यानी इस जिले का हर एक नागरिक औसतन सालाना 1282251 रुपये की कमाई करता है। यह भारत के प्रति व्यक्ति आय से लगभग 6 गुना अधिक है। भारत की प्रति व्यक्ति आय 205324 रुपये है।
गौतम बुद्ध नगर के बाद किस जिले की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है। इसके बाद नंबर दो पर यूपी का राजधानी लखनऊ का नाम आता है। लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 257142 रुपये है। यह गौतम बुद्ध नगर से 1025109 रुपये कम है। तीसरे नंबर पर गाजियाबाद है। गाजियाबाद जिले की प्रति व्यक्ति आय 256090 रुपये है।
