सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन की हो जाएंगी आदित्य बिड़ला ग्रुप की ये दो कंपनियां, ₹24975057500 में हो गई डील

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:57 AM (IST)

आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी नोवेलिस ने चीन में अपनी दो कंपनियों को 265 मिलियन डॉलर में ...और पढ़ें

हिंडाल्को की नोवेलिस ने चीन में अपनी दो कंपनियां बेचीं।

हिंडाल्को की नोवेलिस ने चीन में अपनी दो कंपनियां बेचीं।

HighLights

  1. हिंडाल्को की नोवेलिस ने चीन में अपनी दो कंपनियां बेचीं।

  2. यह डील 265 मिलियन डॉलर में हुई, अतिरिक्त भुगतान भी संभव।

  3. वैश्विक कारोबार को व्यवस्थित करने और भविष्य की रणनीति पर ध्यान।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हिंडाल्को की सब्सिडियरी नोवेलिस (Novelis Inc.) चीन में अपनी दो कंपनियों को बेचने का फैसला किया है। ये डील 14 नवंबर को हुई। डील की कुल कीमत करीब 265 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,497.50 करोड़ रुपये है। हालांकि, अगर सौदे से जुड़ी कुछ शर्तें पूरी होने पर 10 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त भुगतान भी मिल सकता है।

हिंडाल्को का कहना है कि इस कदम का मकसद अपने वैश्विक कारोबार को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना और भविष्य की रणनीति के मुताबिक कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप कौन सी कंपनियां बेच रही है?

इस डील के तहत हिंडाल्को की सब्सिडियरी नोवेलिस अपनी दो पूर्ण स्वामित्व वाली चीनी सब्सिडियरी कंपनियों को बेचेगी। एक है Novelis (China) Aluminum Products Co. Ltd. और दूसरी है Novelis (Shanghai) Aluminum Trading।

ये दोनों कंपनियां चीन में नोवेलिस के कारोबार का हिस्सा हैं। नोवेलिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है। इस तरह इन कंपनियों का अप्रत्यक्ष संबंध आदित्य बिड़ला ग्रुप से है।

किस कंपनी के साथ हुई है डील?

हिंडाल्को ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इन दोनों कंपनियों को खरीदने वाली कंपनी Shenzhen Hongzhi Industrial Investment Co., Ltd. और/या उसकी सहयोगी कंपनियां हैं।

यह सौदा 14 नवंबर 2026 को फाइनल एग्रीमेंट के जरिए किया गया है। हालांकि, इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा। कंपनी के मुताबिक, जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद अगले 12 महीनों के भीतर यह डील पूरी होने की उम्मीद है।

हिंडाल्को ने बताया कि खरीदार का संबंध हिंडाल्को के प्रमोटर ग्रुप या उसकी ग्रुप कंपनियों से नहीं है। इसलिए इस सौदे को संबंधित पक्षों के बीच होने वाला लेनदेन (Related Party Transaction) नहीं माना जाएगा।

चीन में अपनी इन कंपिनयों से कितना कमाती है हिंडाल्को?

चीन की इन दोनों कंपनियों का हिंडाल्को के कुल कारोबार में योगदान भी रहा है। वित्त वर्ष 2026 में इन कंपनियों ने करीब 376 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,319 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की थी। यह हिंडाल्को की कुल नेट सेल्स का लगभग 1 फीसदी था।

वहीं, इन कंपनियों का योगदान हिंडाल्को की नेटवर्थ में भी रहा। वित्त वर्ष 2026 के अंत तक इनकी नेटवर्थ करीब 259 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,420 करोड़ रुपये थी। यह हिंडाल्को की कुल नेटवर्थ का करीब 2 फीसदी हिस्सा था।

यह भी पढ़ें- अबू धाबी के शेख ने जिस भारतीय कंपनी में झोंके हैं अरबों रुपये, आए उसके तिमाही नतीजे; हुआ ₹312 करोड़ का मुनाफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।