गिरते बाजार में उछले Nalco, हिंडाल्को और वेदांता एल्युमिनियम के शेयर, 9% तक की बंपर तेजी; जानिए क्यों?
शेयर बाजार में हिंडाल्को, नाल्को और वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों में तेजी देखी गई। नॉर्वे की कंपनी नॉर्स्क हाइड्रो द्वारा ...और पढ़ें

मेटल शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
HighLights
नॉर्स्क हाइड्रो ने ब्राजील में एल्युमिना उत्पादन 50% घटाया।
वैश्विक एल्युमिना आपूर्ति घटने से एल्युमीनियम कीमतें बढ़ीं।
नाल्को, हिंडाल्को, वेदांता के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज भले ही गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन मार्केट में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन जारी है। 12 अगस्त को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। दरअसल, एल्युमीनियम कंपनियों - NALCO, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ और वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी का कारण नॉर्वे की एल्युमीनियम और एनर्जी कंपनी है, Norsk Hydro ASA ने मंगलवार को बताया कि ब्राज़ील में उसकी एलुनोर्ट (Alunorte) एल्युमिना रिफ़ाइनरी ने अपना उत्पादन घटाकर क्षमता का 50% कर दिया है।
NALCO से हिंडाल्को तक में तेजी
- शुरुआती कारोबार में NALCO के शेयर 8.8% तक चढ़कर ₹422.20 प्रति शेयर पर पहुंच गए।
- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर सुबह 1063 पर खुले और शुरुआती कारोबार में 1088 रुपये का स्तर छू लिया।
- वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। NSE पर यह स्टॉक 2.9% बढ़कर ₹476.95 पर पहुंच गया।
क्या होगा असर?
एनालिस्ट के अनुसार, इसका असर भारतीय एल्युमीनियम उत्पादकों के लिए काफी हद तक सकारात्मक है, क्योंकि ब्राज़ील में आई रुकावट से ग्लोबल एल्युमिना सप्लाई कम हो सकती है और एल्युमीनियम की कीमतें बढ़ सकती हैं। इस खबर के बाद एल्युमीनियम की कीमतें पहले ही सात हफ़्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई हैं।
एल्युमीनियम की कीमतें बढ़ने से इसके हिंडाल्को के अपस्ट्रीम एल्युमीनियम बिज़नेस की कमाई और मार्जिन बेहतर हो सकते हैं। हिंडाल्को का बिज़नेस मॉडल काफी इंटीग्रेटेड है; इसके पास बॉक्साइट माइनिंग और एल्युमिना रिफाइनिंग के अपने ऑपरेशन हैं, इसलिए इसे स्पॉट मार्केट से एल्युमिना खरीदने पर कम निर्भर रहना पड़ता है।
एल्युमीनियम की ज़्यादा कीमतों और एल्युमिना की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी, दोनों से नाल्को को फ़ायदा हो सकता है। NALCO एक इंटीग्रेटेड प्रोड्यूसर है, जिसके पास बॉक्साइट खदानें, 22.75 लाख टन क्षमता वाली एल्युमिना रिफ़ाइनरी और 4.6 लाख टन क्षमता वाला एल्युमीनियम स्मेल्टर है।
ये भी पढ़ें - Suzlon Energy Share पर 'BUY' रेटिंग के साथ 56 रुपये का टारगेट, अब आएगी बड़ी तेजी?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।