सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं होगा भारत-अमेरिका FTA? मुफ्त व्यापार समझौते पर अमेरिका का नया रुख!

By Business DeskEdited By: Nayan Tiwari
Published: Wed, 07 Oct 2026 09:02 PM (IST)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में मुक्त व्यापार समझौतों का दौर खत्म ...और पढ़ें

FTA पर मार्को रुबियो का रुख

FTA पर मार्को रुबियो का रुख

HighLights

  1. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने FTA के भविष्य पर बात की।

  2. उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों का दौर समाप्त हो सकता है।

  3. अमेरिका अब द्विपक्षीय और आपसी व्यापार समझौतों को प्राथमिकता देगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि आने वाले समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का दौर खत्म हो सकता है। इससे संकेत मिलता है कि वाशिंगटन आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए दो-तरफा और आपसी व्यापार समझौतों को ज्यादा बेहतर रास्ता मानता है। उनका बयान तब आया, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका आइसलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करने पर विचार करने को तैयार है।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का दौर खत्म?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि आने वाले समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का दौर खत्म हो सकता है। इससे संकेत मिलता है कि वाशिंगटन आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए दो-तरफा और आपसी व्यापार समझौतों को ज्यादा बेहतर रास्ता मानता है। उनका बयान तब आया, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका आइसलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करने पर विचार करने को तैयार है।

आइसलैंड-अमेरिका के बीच होगा FTA

आइसलैंड की विदेश मंत्री थोरगेरदुर कैट्रिन गुन्नार्सडाटिर के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान रूबियो ने कहा, "जहां तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बात है, तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में शायद इनका दौर नहीं रहेगा।" उन्होंने कहा, "मेरा मतलब सिर्फ आइसलैंड से नहीं, बल्कि आम तौर पर बड़े पैमाने पर है। मुझे लगता है कि हमारे पास असल मौके द्विपक्षीय व्यापार समझौते, द्विपक्षीय व्यापार और हमारे देशों के बीच आपसी व्यापारिक समझ के रूप में हैं।"

ये भी पढ़ें: Repo Rate Hike: क्या छोटे और मीडियम बिजनेस पर बढ़ेगा दवाब, बिजनेस लोन और MSME के रिपेमेंट पर क्या हुए बदलाव?

रुबियो की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब अमेरिकी व्यापार नीति में मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े व्यापक टैरिफ कटौती के बजाय पारस्परिकता और द्विपक्षीय वार्ताओं पर अधिक जोर दिया जा रहा है।