Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है Unicorn? कैसे कोई स्टार्टअप हासिल करते हैं ये मुकाम

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 05:29 PM (IST)

    Unicorn Startup आप सभी ने यूनिकॉर्न (Unicorn) शब्द के बारे में सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि कई स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन जाते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या होता है। कोई भी यूनिकॉर्न स्टार्टअप बनने के लिए क्या जरूरी है। आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    कैसे कोई स्टार्टअप हासिल करता ये मुकाम

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में कई बार हम सब लोगों ने यूनिकॉर्न (Unicorn) के बारे में सुना होगा। आपको बता दें कि यूनिकॉर्न एक तरह का स्टार्टअप होता है।  स्टार्टअप के बारे में बताएं तो भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। जब भी कोई स्टार्टअप शुरू किया जाता है तो उसे एक समय के बाद यूनिकॉर्न स्टार्टअप (Unicorn Startup) कहा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न स्टार्टअप मौजूद है। ऐसा माना जा रहा है कि 2025 में इनकी संख्या 100 से बढ़कर 150 हो जाएगा। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि स्टार्टअप और यूनिकॉर्न स्टार्टअप के बीच क्या अंतर है। कोई भी स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप कब बनता है? आइए, इन सवालों का जवाब जानते हैं।

    क्या होता है यूनिकॉर्न स्टार्टअप?

    जब भी कोई स्टार्टअप का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर इसका मतलब है कि 8,200 करोड़ से ज्यादा हो जाता है तो उसे यूनिकॉर्न स्टार्टअप कहा जाता है। यूनिकॉर्न स्टार्टअप की शुरुआत 2013 में हुई थी। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले Aileen Lee ने किया था। यह Cowboy Ventures के फाउंडर हैं। इन्होंने यूनिकॉर्न स्टार्टअप को लेकर एक ब्लॉग भी पोस्ट किया था।

    इन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि अमेरिका में 39 सॉफ्टवेयर कंपनियों का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से ज्यादा है। ये सभी कंपनियां यूनिकॉर्न होता है। इनके ब्लॉग के बाद यूनिकॉर्न स्टार्टअप शब्द का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लग गया था।

    यूनिकॉर्न स्टार्टअप कैसे बनता है?

    कोई भी स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप तब बनता है जब उसकी वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से ज्यादा होती है। इसके अलावा वो ही स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन पाते हैं जब उसमें काम को लेकर डेडिकेशन होती है। यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन ने में किसी भी स्टार्टअप को कई साल लग जाते हैं।

    ऐसे में स्टार्टअप को यूनिकॉर्न बनने में कई चीजों की जरूरत होती है। आइए, जानते हैं कि यूनिकॉर्न स्टार्टअप बनने के लिए क्या जरूरी होता है।

    इनोवेशन

    यूनिकॉर्न स्टार्टअप बनने के लिए आपको हमेशा इनोवेशन करना चाहिए। आप लगातार कुछ नया करें यह बहुत जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने तो आपको इनोवेशन पर ध्यान देना चाहिए।

    सबसे आगे रहें

    आपको हमेशा अपने स्टार्टअप को सबसे आगे रखना है। इसका मतलब है कि आपका स्टार्टअप यूनिक होना चाहिए। आप अगर अपने बिजनेस को सबसे आगे रखते हैं तो आपका स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन सकता है।

    टेक्नोलॉजी

    आपको हमेशा मौजूद टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपने बिजनेस को मजबूत करने के लिए तकनीक पर ध्यान देना चाहिए। जब भी आप टेक्नोलॉजी के आधार कोई स्टार्टअप शुरू करते हैं तो उसके यूनिकॉर्न बनने के चांस ज्यादा होते हैं।

    ऐसे में सवाल आता है कि आखिर तकनीक से जुड़े स्टार्टअप यूनिकॉर्न कैसे बन सकते हैं। आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टार्टअप के वायरल होने के चांस भी ज्यादा होते हैं। इस से स्टार्टअप का वैल्यूएशन भी बढ़ सकता है।

    सोशल मीडिया

    आज के समय में विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। आप भी अपने स्टार्टअप का विज्ञापन जितना ज्यादा सोशल मीडिया पर करते हैं तो यह आपके स्टार्टअप को एक ब्रांड बनाने में काफी मदद करता है।

    कस्टमर

    आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कस्टमर कौन-से वर्ग के हैं। आपको उसी हिसाब से विज्ञापन करना चाहिए। आपको अपने सेल्स करते समय भी ग्राहक को केंद्र में रखना चाहिए। अगर आपके स्टार्टअप का यूजर एक्सपीरिएंस काफी अच्छा होता है तो आप यूनिकॉर्न बन सकते हैं।

    बिजनेस प्लान

    कोई भी स्टार्टअप तभी ही यूनिकॉर्न बनता है जब उसमें आगे बढ़ने की मानसिकता होती है। अगर आपके पास अपने बिजनेस को विस्तार करने की स्ट्रेटेजी होती है तो यह आपके स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।