प्रधानों के साथ हो रही विकास पर चर्चा,अल्ट्राटेक और दैनिक जागरण के प्रतिनिधि मिल रहे है प्रधानों से
दैनिक जागरण द्वारा अल्ट्राटेक-यशस्वी प्रधान का मंच पूर्व में भी उपलब्ध कराया गया अब एक बार पुन वह अवसर आ गया है। 58000 ग्राम प्रधानों को इसमें भागीदारी का अवसर मिलने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आई प्रविष्टियों में से ज्यूरी द्वारा सर्वोत्कृष्ट प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा। बहरहाल अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान में हिस्सा लेने के लिए सभी में उत्सुकता बढ़ गई है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यों से नई पहचान बनाई है। ऐसे ग्राम प्रधानों को अपने उत्कृष्ट कार्यों को सबके सामने रखने के लिए दैनिक जागरण द्वारा 'अल्ट्राटेक-यशस्वी प्रधान' का मंच पूर्व में भी उपलब्ध कराया गया, अब एक बार पुन: वह अवसर आ गया है। 58000 ग्राम प्रधानों को इसमें भागीदारी का अवसर मिलने जा रहा है। इसमें ग्राम प्रधानों द्वारा अपने ग्राम में किए गए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में आई प्रविष्टियों में से ज्यूरी द्वारा सर्वोत्कृष्ट प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा।
बहरहाल, अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान में हिस्सा लेने के लिए सभी में उत्सुकता बढ़ गई है। प्रदेश स्तर पर शुरू हुआ अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान का प्रभाव अब सभी जिलों में दिखाई देने लगा है। ग्राम प्रधानों में अपने-अपने निर्माण कार्यों को सबको दिखाने के लिए उत्साह है। इसे लेकर कई ग्राम प्रधानों द्वारा जानकारी भी की जा रही है।
वस्तुत: प्रधानों के अथक प्रयास से ही बदल रहा है आज का गांव। विकास की महागाथाओं को लिखने का सबसे बड़ा जिम्मा इन ग्राम प्रधानों पर ही है। गांव में हो रहे निर्माण और विकास कार्य का सामाजिक महत्त्व होता है क्योंकि पंचायत स्तर पर किये गए विकास कार्यों का जनता पर सीधा प्रभाव पड़ता है। दैनिक जागरण एवं अल्ट्राटेक के प्रतिनिधि, प्रधानो से मिलकर कर रहे हैं विकास और निर्माण कार्यों पर चर्चा। साथ ही उन्हें अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान में हिस्सा लेने का तरीका भी बता रहे हैं।
कैसे करें भागीदारी
'अल्ट्राटेक-यशस्वी प्रधान' में सभी प्रधान पूरी तरह निश्शुल्क आवेदन करेंगे। एक ग्राम प्रधान एक ही पंचायत से एक से अधिक परियोजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सभी परियोजनाओं के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आशय यह है कि यदि किसी ग्राम पंचायत में तीन निर्माण कार्य हुए हैं और संबंधित प्रधान तीनों को उत्कृष्ट मानते हैं तो इसके लिए अलग-अलग तीन आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। आवेदन के लिए प्रधानों को अपने मोबाइल फोन से 9687896878 नंबर पर मिस्ड काल करनी होगी। इससे अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान की वेबसाइट का लिंक प्राप्त होगा। इसी लंक पर आवेदन पत्र मिलेगा। आयोजकों के अनुसार मांगी गई सारी जानकारी देकर आवेदन पूरा किया जा सकता है। उन्हीं परियोजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है, जो एक अप्रैल 2022 से 30 सितंबर, 2024 के बीच में पूर्ण हुई हों। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2024 है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।