INDIA-UK के बीच ₹126600000000 की डील! ट्रंप की लेटलतीफी के बीच भारत आई ब्रिटिश डेलिगेशन की 'जंबो फौज'; कौन-कौन शामिल?
UK India trade: ब्रिटेन का एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है, जो 1 अरब पाउंड की नई डील्स लेकर ...और पढ़ें
-1791807474038_m.webp)
INDIA-UK के बीच ₹126600000000 की डील, ट्रंप की लेटलतीफी के बीच भारत आई ब्रिटिश डेलिगेशन की 'जंबो फौज'; कौन-कौन शामिल? (फोटो AI जनरेटेड है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिका के साथ चल रही व्यापारिक लेटलतीफी के बीच ब्रिटेन से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। यूके का एक जंबो डेलिगेशन भारत पहुंचा है, जो अपने साथ 1 अरब पाउंड यानी करीब 12,668 करोड़ रुपए की शानदार डील्स लेकर आया है।
मंत्रियों के साथ 100+ कंपनियों के प्रतिनिधि
यह यूके का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक दल है। इसमें व्यापार, पर्यावरण और स्कॉटलैंड के मंत्रियों के साथ-साथ उत्तरी इंग्लैंड के 7 मेयर और 100 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनका मुख्य एजेंडा जुलाई 2025 में हुए ऐतिहासिक यूके-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की कामयाबी को भुनाना और भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ नई साझेदारियां बनाना है।
₹1.51 लाख करोड़ के समझौते हो चुके
इस FTA के बाद से अब तक करीब 12 अरब पाउंड (1.51 लाख करोड़ रुपए) के समझौते हो चुके हैं। अनुमान है कि इस एग्रीमेंट से आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सालाना द्विपक्षीय व्यापार में 25.5 अरब पाउंड (3.22 लाख करोड़ रुपए) का भारी उछाल आएगा।
यह भी पढ़ें- TATA के 'जगुआर' ने दिखाई राह: यूरोप में कार बनाना होगा मुश्किल, अब सबको भाएगा अपना भारत!
भारत ने खोले तरक्की के दरवाजे- रेनॉल्ड्स
यूके के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने कहा,
भारत के साथ ट्रेड डील ने तरक्की के दरवाजे खोल दिए हैं। हमारे मेयर और क्षेत्रीय बिजनेस अब इसका फायदा उठाते हुए एडवांस मैन्युफैक्चरिंग से लेकर एजुकेशन तक में निवेश और रोजगार ला रहे हैं।"
वहीं, स्कॉटलैंड के मंत्री डगलस अलेक्जेंडर के मुताबिक यह डील सैल्मन और व्हिस्की जैसे बेहतरीन स्कॉटिश प्रोडक्ट्स के लिए भारत का बड़ा बाजार खोलेगी। पर्यावरण मंत्री एंजेला ईगल ने बताया कि उनका फोकस ब्रिटिश उत्पादों को भारत में शोकेस करने पर है।
व्यापार मंत्री दिल्ली में भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (JETCO) और विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ अहम बैठकें करेंगे। इसके बाद मुंबई में वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।
1 अरब पाउंड की प्रमुख डील्स की पूरी लिस्ट
- Menzies Aviation: बेंगलुरु कार्गो में ग्राउंड हैंडलिंग के लिए 6 मिलियन पाउंड का निवेश, 1000 नई नौकरियां और 600 मिलियन का रेवेन्यू।
- RANsemi Limited: ब्रिटिश 5G ओपन RAN तकनीक के विस्तार के लिए 100 मिलियन पाउंड के एक्सपोर्ट मौके।
- Meta (MFD): लंदन/मैनचेस्टर में AI हब बनाने के लिए 50 मिलियन पाउंड का निवेश और 500 नौकरियां।
- Buro Happold (Bath): भारत में 3 मिलियन पाउंड के निवेश से 3 साल में 500+ नौकरियां और 90 मिलियन पाउंड का रेवेन्यू।
- Angel & Rocket: ब्रिटिश किड्सवियर ब्रांड भारत में 100 स्टोर खोलेगा। 5 मिलियन पाउंड का निवेश, 500 नौकरियां।
- Healthcare International: नेचुरल हेल्थ प्रोडक्ट्स (HEMPE) के लिए Zepto, Amazon, Apollo फार्मेसी के साथ 42 मिलियन पाउंड का करार।
- Panakeia Technologies: Dr Lal PathLabs के साथ AI कैंसर डायग्नोस्टिक्स की शुरुआत, 1.15 लाख मरीजों को फायदा।
- Gleeds: कंस्ट्रक्शन सेक्टर में कॉस्ट मैनेजमेंट के लिए 27 मिलियन पाउंड के कॉन्ट्रैक्ट।
- Civo: Redington के साथ पार्टनरशिप कर 15.5 मिलियन पाउंड का AI-क्लाउड प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा।
- Kimia: फार्मा सेक्टर में हाई प्योरिटी अल्कोहल सप्लाई, 9-10 मिलियन पाउंड का रेवेन्यू।
- JBrown International: प्रॉपर्टी और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट से 7 मिलियन पाउंड का बिजनेस।
- Asika: हैदराबाद के अस्पतालों में एडमिनिस्ट्रेटिव बोझ कम करने के लिए AI पार्टनरशिप (5 मिलियन पाउंड)।
- Organicco: वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के लिए 2 मिलियन पाउंड के एक्सपोर्ट मौके।
- Arup: 1.4 मिलियन पाउंड का मुंबई मेट्रो डिजाइन रिव्यू कॉन्ट्रैक्ट।
- ERG Neev: L&T के साथ मुंबई वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट के लिए 1 मिलियन पाउंड का कॉन्ट्रैक्ट।
- CIPS: भारत सरकार और इंडस्ट्री पार्टनरशिप में 4 लाख पाउंड का निवेश।
- DMMP Limited: 2027 तक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए भारत में 3.5 मिलियन पाउंड का निवेश।
- Oriole Networks: AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बैंगलोर सेंटर के विस्तार में 5 मिलियन पाउंड का निवेश।
- SmartViz: स्मार्ट बिल्डिंग सॉल्यूशंस से अगले 3 साल में 18 मिलियन पाउंड के रेवेन्यू की उम्मीद।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 'रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी!', गिरते बाजार में क्यों बुलिश हैं अजय केडिया? 5 पॉइंट में समझें
