मात्र 23 लाख में मिल रहा UAE का लाइफटाइम Golden Visa, सिर्फ 5000 लोगों को मिलेगा; जानिए कैसे करें अप्लाई?
UAE की तरफ से भारतवासियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। अब कोई भी भारतवासी Golden Visa के जरिए यूएई में लाइफ बिता सकता है। आपको कुछ लाखों रुपये (23 lakh Golden Visa) की पेमेंट करनी होगी। आज हम इसी वीजा के बारे में बात करेंगे। इसके अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं आप Golden Visa के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली। भारतवासियों के पास यूएई में लाइफटाइम रहने का सुनहरा मौका है। यूएई सरकार की तरफ से हाल ही में बांग्लादेश और भारत के लोगों के लिए Golden Visa की शुरुआत की गई है। इस वीजा के तहत भारत और बांग्लादेश का कोई भी व्यक्ति अपनी पूरी लाइफ यूएई में बिता सकता है।
कितना देना होगा पैसा?
इसके लिए व्यक्ति को 1,00,000 एईडी या 23 लाख रुपये (23 lakh Golden Visa) देने होंगे।
क्या बदला?
पहले कोई भी भारतीय गोल्डन वीजा तभी प्राप्त कर सकता था, जब वे 2 मिलियन या 4.66 करोड़ रुपये तक निवेश कर रहा हो या किसी लार्ज बिजनेस में पैसा लगा रहा हो। अब नए नियम के अनुसार गोल्डन वीजा लेने के लिए व्यक्ति को किसी प्रोफेशनल से होना जरूरी है। इसके साथ ही उसकी स्किल किसी फील्ड में यूएई सरकार के लिए लाभदायक हो।
इसमें वहीं व्यक्ति अप्लाई कर सकता है, जो किसी स्किल से जुड़ा हुआ होगा।
क्या मिलेंगे लाभ?
अब गोल्डन वीजा के लिए कम पैसे खर्च होंगे।
इसके साथ ही वीजा होल्डर अपना परिवार जैसे माता-पिता, बच्चे और यहां तक हाउस हेल्पर को साथ में ले जा सकते हैं। बिजनेस शुरू करने के लिए स्टाफ ला सकता है।
आप 6 महीने से ज्यादा बाहर रह सकते हैं। ऐसा कर आप यूएई का रेजीडेंसी नहीं खोएंगे।
इसके अलावा आपको हर 5 या 10 साल बाद इसे Renew कराना होगा।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई ?
पहले तीन महीने 5000 इंडियन एप्लीकेशन ही स्वीकार किए जाएंगे।
आप इस वीजा के लिए किसी Authorized सेंटर से अप्लाई कर सकते हैं। जैसे One Vasco, Rayat Groups
अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट वेरीफाई में सही रहे और आप योग्यता में फिट बैठे, तो संस्था आपका एप्लीकेशन यूएई सरकार को भेजती है।
वहां से गोल्डन वीजा पर अंतिम निर्णय लिया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।