ये हैं दुनिया की 5 सबसे बड़ी ऑयल कंपनियां, नंबर वन पर इस मुस्लिम देश का दबदबा; जानें भारत की रैंक
दुनिया की टॉप 100 तेल कंपनियों में भारत की 5 कंपनियों (Largest oil companies) का नाम आता है। वहीं हमारे पड़ोसी पाकिस्तान की एक भी कंपनी इसमें नहीं शामिल है। लेकिन नंबर वन की बात करें तो इसमें मुस्लिम देश का राज है। सऊदी अरब की कंपनी का नाम नंबर वन पर आता है।

नई दिल्ली। Top Oil Companies in World: ट्रंप के टैरिफ ने बार फिर से तेल को लेकर बहस छेड़ दी है। क्योंकि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एनर्जी डील की है। इस एनर्ज डील के तहत यूएस, पाकिस्तान में तेल भंडार का विकास करेगा। हालांकि, इसे शुरू होने में ही 4 से 5 साल का वक्त लग सकता है। क्योंकि पाकिस्तान को इसके लिए इंन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में काफी समय लग सकता है। इन सबके बीच दुनिया की बड़ी तेल कंपनियों की भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया की पांच सबसे बड़ी तेल कंपनियां कौन सी हैं और टॉप 100 में भारत की कितनी कंपनियां शामिल हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी इस मुस्लिम देश में
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी का नाम सऊदी अरामको (Saudi Aramco) है। यह कंपनी मुस्लिम देश सऊदी अरब की है। इसका मार्केट कैप ₹136.864 ट्रिलियन है। सऊदी अरामको की ताजा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का वर्तमान राजस्व (TTM) ₹41.887 ट्रिलियन है। 2024 में कंपनी का राजस्व ₹41.227 ट्रिलियन होगा, जो 2023 के ₹41.216 ट्रिलियन के राजस्व से अधिक है।
दुनिया की टॉप Oil कंपनियां
सऊदी अरब की Saudi Aramco इस लिस्ट में तो नंबर वन पर हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा 4 और बड़ी कंपनियां कौन सी और किस देश से हैं।
टॉप 100 में भारत की 5 कंपनियां, पाकिस्तान की एक भी नहीं
इस लिस्ट में भारत की सरकारी कंपनी ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस) का नाम भी शामिल है। यह 47वें नंबर पर है। टॉप 100 में भारत की 5 कंपनियां हैं। इनमें ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, गेल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का नाम शामिल है। वहीं, पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो टॉप 100 में उसकी एक भी कंपनी नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।