सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न टाटा, न रिलायंस और न अदाणी, ये है भारत की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी! टॉप 10 में कौन-कौन?

Published: Mon, 30 Mar 2026 12:53 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2026 01:49 PM (IST)

भारत की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) FY25 में 77,561.33 करोड़ रुपये के लाभ ...और पढ़ें

भारत की 10 सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनियां

भारत की 10 सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनियां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। भारत में सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनियों (Most Profitable Companies in India) की बात करें तो, आपके जहन में रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक का नाम आ सकता है। ये सही भी है, क्योंकि ये भारत की सबसे बड़ी कंपनियां हैं। ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि ऊर्जा, बैंकिंग, आईटी और तेल एवं गैस में काम करती हैं और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करती हैं। मगर इनमें कौन सबसे आगे है? आइए जानते हैं कि किस कंपनी का मुनाफा सबसे अधिक है।

पहले नंबर पर कौन?

पहले नंबर पर टाटा की टीसीएस या रिलायंस नहीं, बल्कि सरकारी कंपनी एसबीआई है, जो कि भारत का सबसे बड़ा बैंक है। FY25 में इसका प्रॉफिट (टैक्स से पहले के प्रॉफिट में से टैक्स घटाकर) 77,561.33 करोड़ रुपये रहा था।

ये हैं टॉप प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियां

क्रम संख्या कंपनी का नाम सेक्टर FY25 में प्रॉफिट (करोड़ रुपये)
1 . भारतीय स्टेट बैंक सार्वजनिक बैंक 77,561.33
2 . एचडीएफसी बैंक लिमिटेड निजी बैंक 70,792.25
3 . रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड तेल और गैस - रिफाइनिंग-मार्केटिंग 69,648.00
4 . आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड निजी बैंक 51,029.18
5 . टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड आईटी सर्विसेज और कंसल्टेंसी 48,553.00
6 . LIC बीमा 48,320.33
7 . ONGC तेल और गैस - एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन 36,225.60
8 . कोल इंडिया लिमिटेड कोयले की माइनिंग 35,358.16
9 . आईटीसी लिमिटेड एफएमसीजी - तंबाकू 34,746.63
10 . भारती एयरटेल लिमिटेड टेलीकॉम 33,556.10

सबसे बड़ी कंपनियां

ऊपर बताई गई लिस्ट में जितनी कंपनियां हैं, उनमें से कई के साथ 'सबसे बड़ी कंपनी' का टैग लगा हुआ है। जैसे कि एसबीआई सबसे बड़ा बैंक और रिलायंस मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी है। एचडीएफसी सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक और एलआईसी सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। साथ ही टीसीएस सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

ये भी पढ़ें - हूतियों के मिडिल ईस्ट संघर्ष में शामिल होने से तेल कीमतों में उछाल, 115 डॉलर के पार पहुंचे रेट; अब आगे क्या?