सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं दुनिया की सबसे बड़ी तेल-गैस कंपनियां, टॉप 10 में सऊदी-चीन या अमेरिका किस देश का दबदबा; नंबर 1 पर कौन?

Published: Tue, 10 Mar 2026 01:55 PM (IST)

दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों (Largest Oil & Gas Companies in the World) में सऊदी अरामको 1.747 ...और पढ़ें

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी तेल-गैस कंपनियां

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी तेल-गैस कंपनियां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल और गैस कंपनियों (Largest Oil & Gas Companies in the World) में सऊदी अरामको, एक्सॉनमोबिल, शेवरॉन, शेल और टोटलएनर्जीज शामिल हैं। ये कंपनियां दुनिया भर में बड़े रिजर्व और रिफाइनिंग ऑपरेशन को कंट्रोल करती हैं। इन कंपनियों की खासियत उनका बड़ा मार्केट कैपिटलाइजेशन, इंटीग्रेटेड अपस्ट्रीम (एक्सप्लोरेशन/प्रोडक्शन) और डाउनस्ट्रीम (रिफाइनिंग/मार्केटिंग) ऑपरेशन हैं। आइए जानते हैं कि मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से टॉप 10 में कौन-कौन हैं और इनमें किस देश की कंपनियां सबसे अधिक हैं।

पहले नंबर पर कौन?

लिस्ट में पहले नंबर पर सऊदी अरब की अरामको है। अरामको की मार्केट कैपिटल 1.747 ट्रिलियन डॉलर है। 1.747 ट्रिलियन डॉलर भारतीय करेंसी में 160.66 लाख करोड़ रुपये बनते हैं।

ये रही टॉप 10 तेल-गैस कंपनियों की लिस्ट

क्रम संख्या कंपनी का नाम मार्केट कैपिटल (लाख करोड़ रुपये) देश
1. सऊदी अरामको 160.66  सऊदी अरब
2. एक्सॉन मोबिल 57.64 अमेरिका
3. शेवरॉन 34.83  अमेरिका
4. पेट्रोचाइना 29.58  चीन
5. शेल 22.18 यूके
6. सीएनओओसी 15.72  चीन
7. टोटलएनर्जीज 15.67 फ्रांस
8. कोनोकोफिलिप्स 13.15  अमेरिका
9. एनब्रिज 10.82  कनाडा
10. पेट्रोब्रास  10.76 ब्राजील 

इस लिस्ट से जाहिर है कि भले ही दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सऊदी अरब की अरामको है, मगर टॉप 10 में सर्वाधिक 3 कंपनियां अमेरिका की हैं। फिर चीन का नंबर है, जिसकी दो कंपनियां हैं। बाकी 1-1 कंपनी ब्राजील, फ्रांस, यूके और कनाडा की है।

भारत की कंपनी का कौन-सा नंबर?

दुनिया की 100 बड़ी तेल-गैस कंपनियों में 3 भारत की हैं। इनमें पहला नंबर है ONGC का, जो वर्ल्ड रैकिंग में 49वें नंबर पर है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 3.38 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद 63वें नंबर पर है इंडियन ऑयल, जिसकी मार्केट कैपिटल 2.27 लाख करोड़ रुपये है।
83वें नंबर पर है ऑयल इंडिया, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.40 लाख करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - ये हैं दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियां, टॉप 10 में एक ही देश का दबदबा; नंबर 1 पर कौन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।