सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियां, टॉप 10 में एक ही देश का दबदबा; नंबर 1 पर कौन?

Published: Sun, 08 Mar 2026 12:32 PM (IST)

दुनिया तेजी से AI की ओर बढ़ रही है, और कंपनियों में इसका उपयोग बढ़ रहा है। यह लेख मार्केट ...और पढ़ें

टॉप 10 एआई कंपनियां अमेरिका की हैं

टॉप 10 एआई कंपनियां अमेरिका की हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया अब AI की तरफ तेजी से बढ़ रही है। कंपनियों में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आने वाले समय में AI का बहुत बड़े पैमाने पर विस्तार होने की उम्मीद है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियां कौन-सी हैं? यहां हम आपको मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की 10 सबसे बड़ी AI कंपनियों की जानकारी देंगे।

10 की 10 कंपनियां इस देश की

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दुनिया की 10 की 10 सबसे बड़ी AI कंपनियां एक ही देश की हैं। ये देश है अमेरिका। जी हां, NVIDIA और एप्पल समेत लिस्ट में सभी कंपनियां अमेरिका की हैं।

ये रही टॉप 10 AI कंपनियों की लिस्ट

क्रम संख्या कंपनी का नाम मार्केट कैपिटल (लाख करोड़ रुपये) देश
1.
NVIDIA
396.695  अमेरिका 
2. एप्पल 347.333 अमेरिका 
3. एल्फाबेट (गूगल)  331.216  अमेरिका 
4. माइक्रोसॉफ्ट  278.990  अमेरिका 
5. मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक)  149.723  अमेरिका 
6.

टेस्ला 

136.643  अमेरिका 
7. ऑरेकल  40.351  अमेरिका 
8. पलान्टिर  34.500  अमेरिका 
9. आईबीएम  22.286  अमेरिका 
10. अडोब  10.897  अमेरिका

NVIDIA वैसे भी मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यानी ये किसी भी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है।

टॉप 10 के बाद किसका नंबर?

दुनिया की टॉप 63 कंपनियों में 44 यूएसए की ही हैं। वहीं लिस्ट में 6 चीन और 4 इजरायल की कंपनियां हैं। भारत की लिस्ट में कोई कंपनी नहीं है।
वहीं सिंगापुर और यूएई की दो-दो और ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, ताइवान और इटली की 1-1 कंपनी है।

ये हैं लिस्टेड कंपनियां

ध्यान रहे कि यहां सिर्फ लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप के आधार पर रैकिंग बताई गई है। वैसे अन्य प्रमुख अनलिस्टेड एआई कंपनियों में ओपनएआई, एंथ्रोपिक और डेटाब्रिक्स शामिल हैं।



ये भी पढ़ें - इस बैंक ने कर दी छंटनी, 2500 कर्मचारियों की एक झटके में गई नौकरी; वजह AI या कुछ और?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।