सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस बैंक ने कर दी छंटनी, 2500 कर्मचारियों की एक झटके में गई नौकरी; वजह AI या कुछ और?

Published: Thu, 05 Mar 2026 01:45 PM (IST)

मॉर्गन स्टेनली (morgan stanley layoff) ने वैश्विक स्तर पर लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कुल कार्यबल का 3% है। यह छंटनी एआई से संबंधित नहीं हुई है।

मॉर्गन स्टेनली ने कर दी 2500 लोगों की छंटनी

मॉर्गन स्टेनली ने कर दी 2500 लोगों की छंटनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आईएएनएस, नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख निवेश बैंकिंग कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में से करीब 2,500 लोगों की छंटनी की है। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 3 प्रतिशत बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छंटनी मार्च की शुरुआत से शुरू हुई है। यह छंटनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी किसी सुधार प्रक्रिया के कारण नहीं की गई है, बल्कि इसके पीछे कंपनी की बदलती व्यावसायिक प्राथमिकताएं, वैश्विक स्तर पर नई लोकेशन रणनीति और कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा जैसे कारण बताए जा रहे हैं।

किन डिवीजन में की गयी छंटनी?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह छंटनी बैंक के तीन बड़े डिवीजन-इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज, वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट-में की गई है। इससे फ्रंट-ऑफिस, राजस्व से जुड़े पदों और बैक-ऑफिस भूमिकाओं पर असर पड़ा है, हालांकि वित्तीय सलाहकारों को इस फैसले से बाहर रखा गया है।
फिलहाल मॉर्गन स्टेनली ने इस रिपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले भी पिछले साल वसंत में कंपनी ने करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। दिलचस्प बात यह है कि यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी ने 2025 में रिकॉर्ड 70.6 अरब डॉलर की सालाना आय दर्ज की है।

बैंक में कुल 82,992 कर्मचारी

साल की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय में 47 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के 40 से अधिक देशों में कुल 82,992 कर्मचारी काम कर रहे थे। हाल ही में जारी अपनी एक रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि नौकरियों पर एआई का लंबी अवधि का असर उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना लोग मान रहे हैं।
कंपनी के अनुसार कुछ नौकरियां जरूर ऑटोमेट होंगी, लेकिन अधिकांश कर्मचारी पूरी तरह बेरोजगार नहीं होंगे। कई लोग नए प्रकार की नौकरियों में शिफ्ट हो सकते हैं, जिनमें से कुछ भूमिकाएं अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं।

AI बदलेगा काम करने का तरीका

बैंक का मानना है कि एआई काम करने के तरीके को बदलेगा, लेकिन नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा। इसी बीच, जैक डोर्सी द्वारा स्थापित पेमेंट कंपनी ब्लॉक ने भी हाल ही में एआई से जुड़े बदलावों के चलते अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग आधी करने की घोषणा की है।
कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या 10,000 से घटाकर करीब 6,000 करने की योजना बना रही है।

जनवरी में भी की थी कटौती

टेक इंडस्ट्री के कई विशेषज्ञों का मानना है कि कंप्यूटर आधारित अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियां अगले 12 से 18 महीनों में ऑटोमेशन की ओर बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने भी अपने रोबोटिक्स डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें कम से कम 100 व्हाइट-कॉलर नौकरियां प्रभावित हुई हैं।
इससे पहले जनवरी में कंपनी ने करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की थी। वहीं, अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल भी अपने एआई डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाने के लिए 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें - भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, ₹150,000 Cr का है दांव; अदाणी समेत इनकी भागीदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।