TATA की सबसे बड़ी कंपनी कर सकती है नई डील, 29 साल पहले भारत आई फर्म पर नजर; बदलेगा 3000 कर्मचारियों की मालिक!
जर्मन ऑटो कंपोनेंट मेकर रॉबर्ट बॉश अपने भारतीय टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट ऑपरेशंस के एक हिस्से को बेचने के लिए ...और पढ़ें

TCS की नई कंपनी पर नजर (AI फोटो)
HighLights
बॉश अपने भारतीय टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस का हिस्सा बेच सकती है
टीसीएस इस डील के तहत 3,000 बॉश कर्मचारियों को अपने साथ ले सकती है
यह डील बॉश की लागत घटाएगी और टीसीएस को टैलेंट देगी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जर्मन ऑटो कंपोनेंट मेकर रॉबर्ट बॉश अपने भारतीय टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट ऑपरेशंस के एक हिस्से को बेचने के लिए शुरुआती बातचीत कर रही है। जो कंपनियां इसे खरीदने के लिए बातचीत कर रही हैं, उनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी शामिल है।
इस डील के तहत बॉश के भारतीय कारोबार में से 3,000 तक कर्मचारियों को TCS में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि बातचीत अभी शुरुआती फेज में है। कोई भी फैसला लेने से पहले, अगले महीने बोर्ड स्तर पर इस पर और चर्चा होने की उम्मीद है।
TCS को क्या होगा फायदा?
बॉश अपनी लागत कम करने के लिए अपने टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट ऑपरेशंस के कुछ हिस्सों को बेचने पर विचार कर रही है। इस डील के जरिए TCS को इंजीनियरिंग टैलेंट तक एक्सेस मिल सकता है। यह ऐसे समय पर हो रहा है जब 'फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) में दिलचस्पी बढ़ रही है, जिसमें रोबोट और ऑटोनॉमस व्हीकल्स जैसी मशीनों में AI क्षमताओं को शामिल किया जाता है।
29 साल पहले भारत में शुरुआत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉश ने 1997 में 'बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज' (BGSW) के जरिए बेंगलुरु में अपने टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस की शुरुआत की थी। बाद में इसका विस्तार हैदराबाद, पुणे और कोयंबटूर तक किया।
कंपनी के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में कुल 28,900 कर्मचारी हैं, जिनमें से लगभग 80% भारत में हैं। इनमें से लगभग आधे कर्मचारी बेंगलुरु में काम करते हैं।
कौन है मुख्य शेयरधारक?
रॉबर्ट बॉश GmbH, अपनी प्रमोटर ग्रुप कंपनियों के जरिए, लिस्टेड कंपनी 'बॉश लिमिटेड' की मैजोरिटी शेयरहोल्डर है। हालांकि, भारत में ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाने और बेचने वाली बॉश लिमिटेड, GCC ऑपरेशंस की सीधे तौर पर देखरेख नहीं करती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीसीएस के साथ बॉश की यह संभावित डील ऐसे समय पर सामने आई है, जब लागत घटाने के लिए कई मल्टीनेशनल कंपनियां भारत में अपने इन-हाउस (कैप्टिव) टेक्नोलॉजी सेंटर्स को IT सर्विस प्रोवाइडर्स को सौंप रही हैं। इस तरह की खरीदारी से IT कंपनियों को लंबे समय के सर्विस कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए एक तरह से पक्का रेवेन्यू मिल जाता है।
टीसीएस की और भी डील
TCS ने इस साल इसी तरह की कुछ और डील की हैं। अक्टूबर में इसने बेस्ट बाय (Best Buy) के भारत स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर को खरीदा और अगस्त में 373 मिलियन डॉलर में पोर्श (Porsche) की मैनेजमेंट और IT कंसल्टिंग यूनिट, MHP को खरीदा। इसके अलावा, पोर्श ने TCS को 1.45 बिलियन डॉलर का पांच साल का IT आधुनिकीकरण कॉन्ट्रैक्ट भी दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।