सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा स्टील की नई पहल: ओडिशा प्लांट की गैस से बनेगी हाइड्रोजन, अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:35 PM (IST)

टाटा स्टील ओडिशा के कलिंगनगर संयंत्र में उत्पादन के दौरान निकलने वाली गैस का उपयोग कर हाइड्रोजन बनाने की परियोजना ...और पढ़ें

टाटा स्टील की नई पहल

टाटा स्टील की नई पहल

HighLights

  1. कलिंगनगर संयंत्र में उत्पादन गैस से हाइड्रोजन बनाने की परियोजना

  2. टाटा स्टील ने यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी की है

  3. यह भारत की पहली 10 टन हाइड्रोजन उत्पादन परियोजना होगी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस्पात कंपनी टाटा स्टील ओडिशा के कलिंगनगर संयंत्र में उत्पादन के दौरान निकलने वाली गैस का इस्तेमाल कर हाइड्रोजन बनाने की परियोजना शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए अमेरिका की यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। टाटा स्टील ने कहा कि देश में इस तरह की यह पहली परियोजना होगी। दोनों कंपनियां प्रस्तावित परियोजना के लिए संयुक्त रूप से फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग एवं डिजाइन (एफईईडी) अध्ययन करेंगी और फिर उसके आधार पर टाटा स्टील का निदेशक मंडल निवेश के बारे में अंतिम निर्णय (एफआईडी) लेगा।

कितनी होगी दैनिक उत्पादन क्षमता?

प्रस्तावित संयंत्र की दैनिक उत्पादन क्षमता 10 टन हाइड्रोजन की होगी। इसमें यूटिलिटी ग्लोबल की एच2जेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रौद्योगिकी के जरिये इस्पात उत्पादन प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली गैस से उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा।
टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी, शोध एवं विकास, नवीन सामग्री कारोबार) सुबोध पांडेय ने कहा, ‘‘इस्पात क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन घटाने वाली किसी भी तकनीक के लिए परिचालन वाले इस्पात संयंत्र की जटिलताओं और बड़े पैमाने पर काम करने में सक्षम होना जरूरी है। एच2जेन जैसी प्रौद्योगिकी मौजूदा बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करते हुए उत्सर्जन घटाने का अवसर देती है।’’

2045 तक का है बड़ा टारगेट

यूटिलिटी ग्लोबल ने इस्पात संयंत्रों में उत्पन्न होने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकता वाली गैस से उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन बनाने की एक विद्युत-रासायनिक प्रक्रिया विकसित की है। कनाडा में एक इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस से निकलने वाली वास्तविक गैस का इस्तेमाल कर इस तकनीक का परीक्षण किया जा चुका है।

कंपनी ने कहा कि एफईईडी अध्ययन के बाद, निदेशक मंडल से निवेश की मंजूरी मिलने पर कलिंगनगर में हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित कर उसका परिचालन शुरू किया जाएगा। यह पहल टाटा स्टील की कम कार्बन उत्सर्जन वाली इस्पात उत्पादन परियोजनाओं का हिस्सा है। कंपनी ने 2045 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें - न चीन न अमेरिका, यहां बन रहा दुनिया सबसे बड़ा एयरपोर्ट, ₹3 लाख करोड़ होंगे खर्च; 1 लाख से ज्यादा लोग कर रहे मेहनत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।