सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न चीन न अमेरिका, यहां बन रहा दुनिया सबसे बड़ा एयरपोर्ट, ₹3 लाख करोड़ होंगे खर्च; 1 लाख से ज्यादा लोग कर रहे मेहनत

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:39 PM (IST)

सऊदी अरब का किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। दुबई का अल मकतूम ...और पढ़ें

कहां बन रहा सबसे बड़ा एयरपोर्ट?

कहां बन रहा सबसे बड़ा एयरपोर्ट?

HighLights

  1. दुबई का अल मकतूम एयरपोर्ट बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा

  2. सालाना 26 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी

  3. 35 बिलियन डॉलर की लागत से हो रहा है विस्तार

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस समय सऊदी अरब के दम्माम में मौजूद किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KFIA) दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 776 से 780 वर्ग किलोमीटर (लगभग 299.6 से 301 वर्ग मील या 776,000,000 वर्ग मीटर) है। हालांकि इसमें टोटल स्पेस के लगभग 5.6% हिस्से (करीब 43 वर्ग किमी) का ही इस्तेमाल टर्मिनल, रनवे और ऑपरेशनल सुविधाओं के लिए किया जा रहा है, जबकि बाकी हिस्से का उपयोग बफर और फ्यूचर में विस्तार के लिए रखा गया है। मगर बहुत जल्द ये दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नहीं रहेगा। आइए जानते हैं कि कहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट।

ये होगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, जिसका नाम अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Al Maktoum International Airport - DWC) है। ये एयरपोर्ट पहले से तैयार और चालू है, मगर इसका विस्तार किया जा रहा है।
जब अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तार पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा, तो इसका कुल एरिया 70 वर्ग किलोमीटर (किंग फहद एयरपोर्ट के 43 वर्ग किमी से अधिक) होगा।

1 लाख लोग कर रहे काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेजी से काम चल रहा है और साइट पर 1,00,000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि ताज महल को करीब 20000 लोगों ने मिलकर तैयार किया था। इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2024 में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मंजूरी दी थी।
पूरा होने के बाद अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट हर साल 26 करोड़ (260 मिलियन) यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इसकी सालाना 1.2 करोड़ टन कार्गो संभालने की क्षमता भी होगी।

कितना पैसा होगा खर्च?

अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 35 बिलियन डॉलर (128 बिलियन दिरहम या करीब 2.9 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए जा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की जीडीपी इस समय करीब ₹55,118 करोड़ है। यह मौजूदा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से आकार में लगभग पांच गुना बड़ा होगा।
इस एयरपोर्ट में 5 समानांतर (parallel) रनवे और 400 एयरक्राफ्ट गेट्स बनाए जाएंगे।

2032 तक शुरुआत की उम्मीद

यात्रियों के चेक-इन, सामान की हैंडलिंग और भीड़ प्रबंधन के लिए इसमें एआई (AI) आधारित स्मार्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। Dubai Aviation Engineering Projects के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का पहला चरण साल 2032 तक खुलने की उम्मीद है। खुदाई और नींव रखने से जुड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

आने वाले वर्षों में मौजूदा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशंस धीरे-धीरे यहाँ ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद अमीरात और फ्लाईदुबई (Flydubai) जैसी एयरलाइंस का मुख्य केंद्र यही नया एयरपोर्ट होगा।

कौन हैं इसके आर्किटेक्ट?

अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए और भव्य डिजाइन का काम ऑस्ट्रियाई आर्किटेक्चर फर्म कूप हिममेलब और लेबनान की कंसल्टेंसी फर्म दर अल-हंदासाह मिलकर कर रहे हैं। इसके अलावा शुरुआती फेज में लंदन की फर्म लेस्ली जोन्स आर्किटेक्चर को भी इसके डेवलपमेंट का जिम्मा सौंपा गया था।

कंस्ट्रक्शन की जिम्मेदारी किसकी?

अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलग-अलग हिस्सों के निर्माण और विकास के लिए विभिन्न प्रमुख कंपनियों को ठेके दिए गए हैं :

• वेस्ट टर्मिनल का निर्माण : चाइना सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन और ट्रिस्टार इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन का जॉइंट वेंचर
• ऑटोमेटेड पीपल मूवर सिस्टम : भारत की L&T और जापान की Mitsubishi Heavy Industries का कंसोर्टियम
• पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार : ALEC Group द्वारा किया गया है
• अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के काम : नेशनल व्हील जेएंडपी (National Wheel J&P L.L.C.) और अन्य ठेकेदार शामिल

ये भी पढ़ें - ₹30 थी पगार, आज दुबई के शेख भी मुरीद: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने वाले मास्टरमाइंड की कहानी; कभी पेन खरीदने के नहीं थे पैसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।