Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 महीने के लिए 40000 करोड़ का लोन, इस विदेशी कंपनी को खरीदने के लिए टाटा मोटर्स कर रहा बड़ी तैयारी

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 11:22 AM (IST)

    टाटा मोटर्स इवेको ग्रुप के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए $4.5 बिलियन का ब्रिज लोन लेने की तैयारी कर रही है। इवेको के अधिग्रहण से टाटा मोटर्स को यूरोप के कमर्शियल व्हीकल मार्केट में रणनीतिक रूप से मजबूत पकड़ मिलेगी। इससे पहले 2008 में जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था।

    Hero Image
    इवेको ग्रुप के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए कंपनी लोन की योजना बना रही है।

    नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) एक नामी विदेशी कंपनी को खरीदने जा रहा है और इसके लिए वह करीब 40000 करोड़ रुपये का लोन लेना चाहता है। दरअसल, इवेको ग्रुप (Iveco Acquisition) के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए कंपनी $4.5 बिलियन (करीब 40000 करोड़) का ब्रिज लोन लेने की तैयारी कर रही है, यह कम अवधि का लोन होता है। अगर टाटा मोटर्स, इवेको ग्रुप को खरीदता है तो यह इस साल एशिया में इस तरह के सबसे बड़े सौदों में से एक होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों ने बताया कि 12 महीने की इस लैंडिंग फैसिलिटी के लिए टाटा समूह की इन्वेस्टमेंट होल्डिंग ब्रांच, टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड का समर्थन पत्र मिल गया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि इस लोन पर बेंचमार्क यूरो इंटरबैंक ऑफर रेट या यूरिबोर से 102.5 बेसिस प्वाइंट्स का मिक्स्ड इंटरेस्ट मार्जिन मिलता है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है।

    और मजबूत होगा कंपनी का बिजनेस

    इवेको के अधिग्रहण से टाटा मोटर्स को यूरोप के कमर्शियल व्हीकल मार्केट में रणनीतिक रूप से मजबूत पकड़ मिलेगी। इससे पहले 2008 में जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था, और करीब दो दशक बाद कंपनी विदेश में एक और बड़ी डील करने जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Yes Bank में In, तो इस बैंक से Out होगा जापान का SMBC, ₹1880 के रेट पर बेचेगा 3.28 करोड़ शेयर

    अप्रैल 2026 तक अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद

    बता दें ट्यूरिन स्थित इवेको ने जुलाई के आखिरी में अपनी डिफेंस यूनिट लियोनार्डो एसपीए को और इतालवी ट्रक निर्माता कंपनी का शेष हिस्सा टाटा मोटर्स को लगभग 5.5 अरब यूरो में बेचने की योजना पर सहमति जताई थी। टाटा मोटर्स के द्वारा इस अधिग्रहण का मूल्य लगभग 3.8 अरब यूरो है। इस अधिग्रहण के अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस खबर के आन के बाद टाटा मोटर्स के शेयर 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 719.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।