यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धंधे में मंदी के डर से गिरे Tata Group की इस कंपनी के शेयर, एक साल से जारी है गिरावट; ब्रोकरेज ने और घटाया भाव
टाटा ग्रुप की रिटेल लाइफस्टाइल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर (Trent Limited Share) 4 जुलाई को 9 फीसदी तक टूटे। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की कंपनी और भारत की लीडिंग रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर (Trent Limited Share) शुक्रवार, 4 जुलाई को शुरुआती कारोबार में NSE पर करीब 9 फीसदी तक गिरकर 5637 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग के बाद शेयर बिकवाली के दबाव में आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ विश्लेषक मौजूदा तिमाही की ग्रोथ से निराश हैं।
Trent Limited के शेयरों में क्यों आई गिरावट
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही बिजनेस अपडेट में कंपनी ने बताया कि ट्रेंट का रेवेन्यू 5,061 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। यह अनुमान पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 4,228 करोड़ रुपये से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। लेकिन कंपनी को 25 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद थी। कंपनी ने कहा कि स्टोर पोर्टफोलियो में 248 वेस्टसाइड, 766 जुडियो (संयुक्त अरब अमीरात में 2 सहित) और अन्य लाइफस्टाइल के 29 स्टोर शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार Trent Limited को अगले कुछ वर्षों में 25 फीसदी की विकास के साथ ग्रोथ करने की उम्मीद है लेकिन FY26 के पहले तिमाही के प्रोजेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।
ब्रोकरेज ने घटाया भाव
विकास में मंदी के परिणामस्वरूप, Nuvama Wealth ने स्टॉक को डाउनग्रेड करके 'होल्ड' कर दिया। और इसके टारगेट प्रइस को 6,627 रुपये से 5,884 रुपये कर दिया।
दूसरी ओर मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में ट्रेंट का टारगेट प्राइस 6,359 रुपये दी है। वित्तीय संस्था ने इसके रेवेन्यू में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा है। इसके साथ उसे अगले पांच सालों में 25-30 प्रतिशत CAGR की भी उम्मीद है। कंपनी सालभर में 250 स्टोर और खोलने की उम्मीद है।
कैसा रहा है Trent के शेयरों का प्रदर्शन
इस साल अब तक Trent Limited के शेयर 21.17 फीसदा गिर चुके हैं। पिछले एक साल में इसके शेयर 0.45 फीसदी गिरे हैं। हालांकि, अगर 5 सालों की बात करें तो ट्रेंट ने 799.44 फीसदी का रिटर्न दिया है। आज इस खबर को लिखते वक्त करीब 11 बजकर 55 मिनट पर ट्रेंट के शेयर 8.95 फीसदी गिरकर 5637 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

