दीवाली से महंगाई का झटका: एक महीने में ₹4/kg महंगी हुई चीनी, खुदरा भाव पहुंचा ₹59.50
सरकार के प्रयासों के बावजूद त्योहारों के दौरान चीनी की कीमतों में एक महीने में 4 रुपये प्रति किलोग्राम से ...और पढ़ें

चीनी हुई महंगी
HighLights
एक महीने में चीनी ₹4/किलो से अधिक महंगी
खुदरा चीनी का औसत भाव ₹59.50/किलो
कम उत्पादन, त्योहारों की मांग ने बढ़ाई कीमतें
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान आपूर्ति की कमी दूर करने के लिए सरकार के प्रयासों के बावजूद खुदरा एवं थोक बाजारों में चीनी की कीमतें पिछले एक महीने में चार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़ गई हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीनी का औसत दैनिक खुदरा और थोक मूल्य क्रमशः 59.50 रुपये प्रति किलोग्राम और 55.40 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
सालाना आधार पर कीमतें 12-13 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी हैं। एक साल पहले खुदरा बाजार में चीनी का भाव 46.50 रुपये प्रति किलोग्राम और थोक बाजार में 43.23 रुपये प्रति किलोग्राम था।
अलग-अलग शहरों का रेट
महानगरों में तीन नवंबर को कोलकाता में खुदरा चीनी का भाव सबसे अधिक 65 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि एक साल पहले यह 50 रुपये था। इसके बाद दिल्ली में कीमत 64 रुपये प्रति किलोग्राम (एक साल पहले 46 रुपये) और मुंबई में 61 रुपये प्रति किलोग्राम (एक साल पहले 45 रुपये) रही।
कीमतें ऊंची रहने की मुख्य वजह
कीमतें ऊंची रहने की मुख्य वजह 2025-26 में चीनी का उत्पादन पहले के अनुमान से कम रहना है। त्योहारी मांग, फसल को नुकसान, वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में कमी और जमाखोरी ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया है। सरकार ने भंडार सीमा तय करने, आयात, करीबी निगरानी और गन्ने की पेराई पहले शुरू कराने जैसे कदम उठाए हैं।
8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन
राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ लिमिटेड (एनएफसीएसएफ) ने सोमवार को कहा था कि भारत ने 2026-27 के चीनी सत्र (अक्टूबर-सितंबर) के पहले महीने में 8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन किया। पेराई सत्र आठ अक्टूबर को शुरू हुआ था और 30 अक्टूबर तक 152 मिलों ने चीनी का उत्पादन किया था। इससे जारी त्योहारों के दौरान घरेलू आपूर्ति बढ़ी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।