सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Adani Group का ₹18 लाख करोड़ का कारोबार कैसे संभालता है अदाणी परिवार: किस सदस्य के पास क्या जिम्मेदारी?

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:56 PM (IST)

गौतम अदाणी और उनके परिवार के सदस्य अदाणी ग्रुप में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हैं। उनकी पत्नी प्रीति अदाणी फाउंडेशन ...और पढ़ें

अदाणी फैमिली में कौन क्या करता है?

अदाणी फैमिली में कौन क्या करता है?

HighLights

  1. गौतम अदाणी अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं

  2. प्रीति अदाणी अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत हैं

  3. करण और जीत अदाणी ग्रुप के प्रमुख व्यवसायों का प्रबंधन करते हैं

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गौतम अदाणी भारत के टॉप अमीरों में शामिल हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं उनके भाई राजेश अदाणी भी अदाणी ग्रुप को संभालने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं उनके भाई के बेटे और उनकी पत्नी भी अदाणी ग्रुप में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि गौतम अदाणी परिवार के सदस्य अदाणी ग्रुप (Adani Group), जिसकी वैल्यूएशन करीब 18 लाख करोड़ रुपये है, में कौन-सी जिम्मेदारियां संभालते हैं।

गौतम अदाणी

गौतम अदाणी अदाणी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं। वे ग्रुप की ओवरऑल स्ट्रैटजी और बड़े फैसलों की कमान संभालते हैं।

प्रीति अदाणी

प्रीति, गौतम अदाणी की पत्नी हैं। वह पेशे से एक डेंटिस्ट हैं और ग्रुप की परोपकारी (CSR) यूनिट 'अदाणी फाउंडेशन' (Adani Foundation) की चेयरपर्सन हैं।

करण अदाणी

करण, गौतम अदाणी के बड़े बेटे हैं। वे अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (APSEZ) के सीईओ और निदेशक हैं। साथ ही वे ग्रुप के सीमेंट, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स बिजनेस की देखरेख करते हैं।

जीत अदाणी

जीत, गौतम अदाणी के छोटे बेटे हैं। वे ग्रुप के फाइनेंस, एनर्जी बिजनेस, डिफेंस ब्रांच और डिजिटल बिजनेस के साथ-साथ भारत के निजी हवाई अड्डे के नेटवर्क का कामकाज संभालते हैं।

परिवार के अन्य प्रमुख सदस्य और उनके बिजनेस

विनोद अदाणी

विनोद, गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं। वे मुख्य रूप से दुबई, सिंगापुर और जकार्ता में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कंपनियों और निवेश का मैनेजमेंट संभालते हैं।

राजेश अदाणी

राजेश, गौतम अदाणी के छोटे भाई हैं। वे अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और मुख्य रूप से ग्रुप के कारोबार और Adani Energy जैसे सेक्टर की कमान संभालते हैं।

प्रणव अदाणी

प्रणव, गौतम अदाणी के भतीजे हैं। वे तेल, गैस, एग्रो (विल्मर), मीडिया, रियल एस्टेट और कंज्यूमर गुड्स जैसे बिजनेस का मैनेजमेंट संभालते हैं।

अदाणी परिवार की बहुएं क्या करती हैं?

परिधि अदाणी

वे करण अदाणी की पत्नी और मशहूर कॉरपोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी हैं। वे एक पेशेवर वकील हैं और अपनी स्वतंत्र कानूनी व पेशेवर पहचान के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ी हैं।

देवा अदाणी

वे जीत अदाणी की पत्नी हैं। सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी देवा ने पहले अडानी फाउंडेशन में काम किया है। वर्तमान में उन्हें अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड में गैर-हवाई व्यापार (Non-aero business) रणनीतियों और ग्राहक अनुभव (Customer focus) बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सृष्टि अदाणी

वे गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी की पत्नी हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सृष्टि को अदाणी ग्रुप की हवाई अड्डा यूनिट के तहत अदाणी डिजिटल लैब में डिजिटल पहलों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नम्रता अदाणी

वे प्रणव अदाणी की पत्नी हैं। वे अदाणी इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ी हैं और वर्तमान में अदाणी ग्रुप में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर भी कार्य कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - रिलायंस का ₹21 लाख करोड़ का कारोबार कैसे संभालता है अंबानी परिवार: किस सदस्य के पास क्या जिम्मेदारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।