Stock Market Today: शेयर बाजार में तनाव का दिखा असर? BSE और NSE में भारी गिरावट
इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सुबह 916 बजे बीएसई सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 79764 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी भी रिकवरी के मूड पर दिखाई दे रहा है। सुबह 9.17 बजे एनएसई निफ्टी 169 अंक टूटकर 24104 पर ट्रेड कर रहा है। चलिए जानते हैं कि आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स क्या है?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज 9 मई को गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट थी। हालांकि बाजार में लगाातार रिकवरी दिख रही है। अभी लिखते समय सुबह 9:16 बजे बीएसई सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 79,764 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी भी रिकवरी के मूड पर दिखाई दे रहा है। सुबह 9.17 बजे एनएसई निफ्टी 169 अंक टूटकर 24,104 पर ट्रेड कर रहा है।
शेयर बाजार धीरे-धीरे खुद को रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि सरकारी स्टॉक में बिकवाली दिख सकती है।
विदेशी बाजार से बेहतर संकेत
अमेरिकी स्टॉक मार्केट कल हरे निशान पर बंद हुए है। बाजार के मुख्य इंडेक्स बढ़ोतरी के साथ क्लोज हुए है। जाहिर है कि ब्रिटेन ने अमेरिका पर जो टैरिफ कम किए हैं। ये उसी का ही असर है। एशियाई बाजार के इंडेक्स भी अच्छी खासी बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
जिससे ये समझ आता है कि विदेशी और गिफ्ट निफ्टी की ओर से मिले-जुले संकेत हैं।
प्री-ओपन में भारी गिरावट
सुबह 9.07 बजे प्री-ओपन में शेयर बाजार पर भारी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 78,992 पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 355 अंक लुढ़ककर 23,917 पर ट्रेड कर रहा है।
कौन बने टॉप गेनर्स और लूजर्स?
बीएसई सेंसेक्स- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बीएसई सेंसेक्स में Ideaforge, BDL, Kprmill, Paras और Zentec टॉप गेनर्स बन चुके हैं। वहीं MCX, Indhotel, Polymed, Eihotel, Greenpower टॉप लूजर्स बन चुके हैं।
एनएसई निफ्टी- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में Gatdvr-re, Gatech-Rei, Ideaforge, Mayurunio, BDL टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही Maxind-re, Muthootmf, Suryoday, Artnirman, Eurotexino अब तक के टॉप लूजर्स बन गए हैं।
किन सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट?
एनएसई निफ्टी में India Vix में 5.33 का उछाल दिखा रहा है। जो साफ तौर पर मार्केट की गिरावट को दिखाता है। एनएसई निफ्टी में अभी Realty, मीडिया और FMCG टॉप लूजर्स बन गए हैं। इन सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली दिख रही है। केवल Realty में ही 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।