Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Business Idea: ये बिजनेस बना देगा आत्मनिर्भर, 8 लाख से कम पूंजी से शुरुआत; बच्चे-बूढ़े सब करते हैं इसकी मांग

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 04:44 PM (IST)

    आज हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन इस बात से अनजान रहते हैं कि किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए कितना खर्चा आएगा कितना मुनाफा मिल सकता है और कितनी कमाई होगी। आज हम Tomato Sauce के बिजनेस के बारे में डिटेल में बात करते हैं।

    Hero Image
    टोमेटो सॉस बिजनेस कम लागत में मोटी कमाई का शानदार मौका!

    टमाटर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन जब इनके दाम बढ़ जाते हैं तो बहुत से लोगों के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो जाता है। और लोगों की इस समस्या के समाधान में एक बढ़िया बिजनेस आइडिया छुपा है। अगर टमाटर को प्रोसेस कर केचप या सॉस के रूप में बाजार में बेचा जाए ताे अच्छी कमाई हो सकती है। आज के समय में फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज के साथ भी टोमैटो सॉस की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी कोई ऐसा बिजनेस की तलाश में है, जो ट्रेंड में हो और अच्छी कमाई दे दें, तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोमैटो सॉस की बाजार संभावनाएं

    बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी टोमैटो सॉस खाना पसंद करते हैं। इसे रोटी, परांठा, स्नैक्स के साथ खाने का चलन आम है। छोटे सैशे से लेकर बड़ी बोतलों तक सॉस की मांग पूरे साल बनी रहती है।

    टोमैटो सॉस बनाने की विधि

    • टमाटरों को अच्छी तरह धोकर छांटा जाता है।
    • उन्हें भाप में उबाला जाता है।
    • उबले टमाटरों को पल्पर मशीन से छाना जाता है, जिससे बीज, छिलके व फाइबर अलग हो जाएं।
    • फिर इसमें अदरक, लहसुन, नमक, चीनी, सिरका व अन्य मसाले और प्रिज़रवेटिव मिलाए जाते हैं।
    • इसे उबालकर गाढ़ा किया जाता है और फिर बोतलों या पैकेट्स में पैक किया जाता है।

    टोमैटो सॉस की फैक्टरी के लिए कितनी बड़ी जगह चाहिए?

    टोमैटाे सॉस बनाने की फैक्टरी डालने के लिए आपको 500 से 800 स्क्वायर फीट वाले स्थान की जरूरत होगी। आप इसे किराये पर ले सकते हैं।

    टोमैटो सॉस बनाने में लगने वाली प्रमुख मशीनें और उनकी कीमत

    मशीन कीमत
    पल्पर ₹60,000
    स्टीम जैकेटेड केटल ₹40,000
    स्टिरर  ₹20,000
    प्रिसिजन वेटिंग स्केल ₹10,000
    कंटेनर और वेसल्स ₹20,000
    कंप्यूटर/ऑफिस सेटअप ₹30,000
    कुल फिक्स्ड कैपिटल ₹2,00,000

    कितने लोगों को काम पर रखना होगा?

    कर्मचारी सेलरी
    एक मैनेजर 15 हजार/माह
    दो सेल्समैन 24 हजार प्रति माह
    एक स्किल्ड वर्कर 10 हजार प्रति माह
    एक सेमी स्किल्ड वर्कर 8 हजार प्रति माह
    कुल सेलरी 57 हजार प्रति माह

    टोमैटो सॉस फैक्टरी लगाने में अन्य मासिक खर्च

    मद मासिक खर्च 
    बिजली 6500 रुपए
    पानी 1000 रुपए
    किराया 10 हजार रुपए
    ट्रांसपोर्ट 1000 रुपए
    कुल 18500 रुपए

    टोमैटो सॉस फैक्टरी के तीन महीने की वर्किंग कैपिटल

    कच्चा माल (टमाटर व अन्य सामग्री) पर तकरीबन 2,47,500 का खर्च आएगा। इस बिजनेस को ठंड के महीने में शुरू करना बेहतर होगा, क्योंकि तब टमाटर की कीमतें कम होती हैं। सॉस बन जाने के बाद उसकी पैकेजिंग पर करीब 75,000 हजार रुपए का खर्च आएगा। जबकि स्टाफ की सेलरी एवं अन्य यूटिलिटी पर तकरीबन 2,59,500 का खर्च आएगा। इस तरह, कुल वर्किंग कैपिटल 5,82,000 रुपए लगेगी।

    टोमैटो सॉस बिजनेस में लगने वाली कुल लागत कितनी होगी?

    जैसा कि हमने ऊपर देखा टोमैटाे सॉस का बिजनेस शुरू करने में 2,00,000 रुपए की फिक्स्ड कैपिटल और 5,82,000 रुपए वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी। इस तरह टोमैटो सॉस बिजनेस में लगने वाली कुल लागत 7,82,000 रुपए होगी। इसमें से आपको सिर्फ 25% लगाना होगा, बाकी राशि बैंक से लोन के रूप में ली जा सकती है।

    कितनी होगी टोमैटो सॉस के बिजनेस में कमाई?

    वार्षिक उत्पादन: 30,000 किलो टोमैटो सॉस

    बिक्री मूल्य: ₹95/किलो

    सालाना टर्नओवर: ₹28,50,000

    सालाना खर्च: ₹24,37,975

    शुद्ध मुनाफा: ₹4,12,025

    रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट: 52.68%

    नेट प्रॉफिट रेशियो: 14.45%

    लगभग 59.1% उत्पादन पर कुल लागत निकल जाती है, इसके बाद जो भी बिकेगा वह शुद्ध लाभ में जाएगा। अगर आप कम पूंजी में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करना चाहते हैं, तो टोमैटो केचप यूनिट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सरकारी योजनाओं के तहत आप सस्ता लोन का लाभ उठाकर भी इसे शुरू कर सकते हैं।