सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SpiceJet से यात्रा करने पर इन्हें मिलेगी 30 प्रतिशत तक की छूट, क्या आपके लिए भी है यह ऑफर, जानिए

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 03 Jun 2021 02:19 PM (IST)

एयरलाइन ने कहा कि अगर कोई कोई बोर्डिंग के दौरान वैध पहचान पत्र देने में विफल रहता है तो यात्री ...और पढ़ें

SpiceJet to offer up to 30 percent discount to health professionals
SpiceJet to offer up to 30 percent discount to health professionals

नई दिल्ली, आइएएनएस। एयरलाइन SpiceJet कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत के लिए काम कर रहे स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को अपने मूल किराए में 30 प्रतिशत तक की छूट देगी। एयरलाइन ने बताया कि स्पाइसजेट के पूरे घरेलू नेटवर्क पर डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के लिए रियायती किराए उपलब्ध होंगे। यह ऑफर 30 सितंबर तक बुकिंग और यात्रा के लिए लागू है।

एयरलाइन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा वाले कर्मी जहां काम करते हैं, वहां से बुकिंग करते समय 'यात्रियों को इसके लिए एक वैध 'हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी या रजिस्ट्रेशन संख्या जमा करना होता है, जैसा कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई), स्टेट मेडिकल काउंसिल या इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी)' या सरकार द्वारा अप्रूव स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा जारी किया जाता है।

यात्रियों को अपनी पहचान के प्रमाण के रूप में चेक-इन या बोर्डिंग के समय सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी के साथ बुकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली आईडी भी देना जरूरी है।

एयरलाइन ने कहा कि अगर कोई कोई बोर्डिंग के दौरान वैध पहचान पत्र देने में विफल रहता है, तो यात्री को सामान्य किराए का भुगतान करना होगा। यह ऑफर केवल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध कराया गया है और इसका लाभ उनके दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा।

स्पाइसजेट का यह ऑफर स्वास्थ्य कर्मियों की कोविड -19 महामारी के खिलाफ निरंतर लड़ाई को देखते हुए आया है। कोरोना के दौरान दूसरों की जान बचाने में अब तक हजारों डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स को अपनी जान गंवानी पड़ी है।