Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Today: 1 लाख रुपए के पार हुई चांदी, सोने का दाम भी बढ़ा, एक्सपर्ट से जानिए तेजी की वजह

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 11:20 AM (IST)

    आज 4 मई को सोने और चांदी दोनों में ही तेजी देखी जा रही है। जहां चांदी की कीमत 1 लाख के पार हो चुकी है वहीं सोना भी करीब 1 लाख पहुंच गया है। एमसीएक्स में सुबह 10.51 बजे दोनों में 0.8 से लेकर 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। अब सवाल ये है कि सोने और चांदी में अचानक ये बढ़ोतरी क्यों आई है।

    Hero Image
    चांदी की कीमत ₹1 लाख के पार, सोने का दाम भी बढ़ा जानें आज का भाव

    नई दिल्ली। 4 मई, बुधवार के दिन चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10.53 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 1 किलो चांदी का दाम 1,01,331 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें हालांकि 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जो 0.1 फीसदी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    4 जून को सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी है। अगर ये बढ़ोतरी ऐसे ही रही, तो सोने की कीमत फिर 1 लाख तक पहुंच जाएगी। सुबह 10.56 बजे 24 कैरेट सोने का दाम 97,397 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इसकी कीमत में अभी 127 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    सुबह 10.57 रिकॉर्ड आंकड़ों के मुताबिक सोने ने अब तक 97,280 पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वही 97,291 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    कल कितनी रही सोने और चांदी की कीमत?

    इससे पहले यानी 3 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 97208 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची थी। इसके अलावा 3 जून को 1 किलो चांदी का दाम 101,216 रुपये है।

    एक्सपर्ट ने बताई चांदी के भाव बढ़ने की वजह?

    कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने चांदी में बढ़त की कई वजहें बताई हैं-

    • इनमें अमेरिका और चीन के बीच ना थमने वाली ट्रेड वार शामिल है।
    • इसके साथ ही  अमेरिका अर्थव्यवस्था में दबाव के कारण OECD ने तीव्र वैश्विक मंदी की चेतावनी दी है।
    • वही चांदी और सोने में बढ़ोतरी की वजह कमज़ोर होता हुआ डॉलर भी है। 
    • अमेरिका ने यू.के. धातुओं पर टैरिफ़ वृद्धि को रद्द कर दिया है, जिससे भू-राजनीतिक आशावाद को बढ़ावा मिला है। 
    • अमेरिका ने एल्युमीनियम पर टैरिफ़ दोगुना करके 50% तक करने का ऐलान किया है।

    देखा जाए तो सोने और चांदी  की कीमत बढ़ने की वजह बढ़ता ग्लोबल टेंशन है। जब भी विश्व अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बढ़ती है, लोग सोना और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश की ओर भागते हैं।

    यह भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने की कीमत में 1200 रुपए से अधिक की उछाल, एक्सपर्ट्स ने बताया बढ़ोतरी का कारण; आगे कितनी पहुंच सकती है कीमत?