सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Today: Paytm के शेयर में जारी है गिरावट, आज 10 फीसदी गिरे कंपनी के स्टॉक

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 05 Feb 2024 09:57 AM (IST)

Paytm Share Price भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को बैन करने का फैसला लिया ...और पढ़ें

Paytm के शेयर में जारी है गिरावट
Paytm के शेयर में जारी है गिरावट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार सीमित दायरे में खुला है। वहीं 31 जनवरी 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को बैन करने का फैसला लिया है। इस फैसले का असर पेटीएम के स्टॉक (Paytm Share) पर देखने को मिल रहा है।

पिछले दो कारोबारी सत्र से पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर दो कारोबारी सत्र से 40 फीसदी से ज्यादा गिर गए है। आज भी कंपनी के शेयर न्यू लोअर सर्किट पर खुले हैं। बता दें कि कंपनी के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं।

कंपनी के स्टॉक अपनी दैनिक ट्रेडिंग सीमा से गिरकर 438.5 रुपये पर आ गए। नवंबर 2022 में कंपनी के शेयर 438.35 रुपये के पिछले सर्वकालिक निचले स्तर पर था।

तीन दिनों में, स्टॉक 42 प्रतिशत से अधिक गिर गया है, जिससे इसके बाजार मूल्यांकन से 20,471.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आरबीआई ने पिछले हफ्ते पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को आदेश दिया था। इस आदेश के अनुसार बैंक को बैन कर दिया गया है। अब वह जमा ले सकता है लेकिन उधार नहीं दे सकता है। इसके अलावा 29 फरवरी के बाद ग्राहक बैंक में कोई जमा या क्रेडिट लेनदेन नहीं करेगा। इसके अलावा किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड उपकरण, वॉलेट, कार्ड पर टॉप-अप नहीं कर पाएंगे।

पेटीएम को अपने सालाना ऑपरेशनल प्रॉफिट पर 300-500 करोड़ रुपये का असर दिख रहा है। बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) का सहयोगी है। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल की शेयर पूंजी (सीधे और अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से) का 49 प्रतिशत हिस्सा है। बैंक में विजय शेखर शर्मा की 51 फीसदी हिस्सेदारी है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।