यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Share Market Today LIVE: वित्त मंत्री के भाषण से अब तक खुश नहीं दिखा बाजार, मामूली बढ़त के साथ कर रहा ट्रेड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश करेंगी। उससे पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। प्री-ओपन सेशन में ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश करेंगी। उससे पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। प्री-ओपन सेशन में मार्केट में मामूली बढ़त के साथ खुला। दोनों प्रमुख इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान के साथ की। हालांकि, इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होने के बाद बाजार में अधिक हलचल दिखेगी।
सेंसेक्स टॉप 30 की बात करें, तो बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक में तेजी दिख रही है। वहीं, आईटी और एफएमसीजी सेगमेंट के स्टॉक लाल निशान में हैं।
बाजार पर एक्सपर्ट की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "बाजार आज बजट घोषणाओं के जवाब में तत्काल प्रतिक्रिया देगा। बजट से बड़ी उम्मीद मध्यम वर्ग को राहत देने और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत आयकर में कटौती है। इससे ग्रोथ में सुधार होगा। टैक्स राहत की सीमा अभी भी देखी जानी बाकी है। हालांकि, यह भी फैक्ट है कि बड़ी राहत के लिए ज्यादा राजकोषीय गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने कहा कि बाजार विकास को प्रोत्साहित करने वाले उपायों की तलाश करेगा; पूंजीगत लाभ कराधान में बदलाव जैसे बाजार से संबंधित कराधान राहतों की नहीं। बजट के लिए बाजार की प्रतिक्रिया कुछ दिनों से अधिक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास और आय सुधार के रुझान मध्यम से लंबी अवधि के बाजार की दिशा तय करेंगे।

