यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Share Market Crash: शेयर बाजार में क्यों आई भारी गिरावट, क्या है इसका कारण?
share market crash 2025 इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है। अभी ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते की शुरुआती तीन दिन शेयर बाजार में अच्छी खासी खरीदारी हुई है। वहीं 9 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 6200 अंक उछला है।
हालांकि कल से ही बाजार में बिकवाली का माहौल बनता नजर आ रहा है। कल यानी 24 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरकर 79,801 पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में लगभग 100 अंक गिरकर 24,246 पर क्लोज हुआ था।
इसके साथ ही कल निफ्टी में सबसे ज्यादा Realty सेक्टर कमजोर रहा था। लेकिन आज मीडिया सेक्टर सबसे कमजोर दिखाई दे रहा है। लेकिन लगातार खरीदारी के बाद बाजार में गिरावट देखने को क्यों मिल रही है।
इसका क्या कारण हो सकता है, चलिए जानते हैं।
शेयर बाजार में क्यों हो रही है गिरावट?

मार्च तिमाही नतीजे- कल 24 अप्रैल को कई बड़ी कंपनियों के मार्च-तिमाही नतीजे जारी हुए हैं। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, Nestle जैसी बड़ी कंपनियां शामिल थी। इन कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से भी आज बिकवाली देखी जा रही है।
बढ़ोतरी भी हो सकता है कारण?
शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से खरीदारी का माहौल बना हुआ था। जिसकी वजह से आज निवेशक शेयरों को बेच रहे हैं। यही कारण है कि बाजार में लगातार बिकवाली जारी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहा विवाद
22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं। इन टकराव से जाहिर है कि विदेशी निवेशक घबराए हुए हैं।
जिसकी वजह से भी बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है।
अनुमानित विकास दर घटा
साउथ एशिया डेवलपमेंट रिपोर्ट Taxing Times में वित्त वर्ष 2024-25 का ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी माना गया था। वहीं इस वित्त वर्ष पहले ये ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी माना गया था। जिसे अब रिपोर्ट में घटा दिया गया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत का नया अनुमानित ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी होने वाला है। वहीं आईएमएफ ने भी ग्रोथ रेट में गिरावट का अनुमान दिया है।
क्या करना चाहिए?
शेयर बाजार में हो रही बिकवाली, शेयर्स को कम वैल्यू में खरीदने का अच्छा मौका है। वहीं ये समय म्यूचुअल फंड एसआईपी में भी निवेश करने का बेहतर मौका है। लगातार चल रही खरीदारी के बीच, गिरावट आना सामान्य कहा जा सकता है।

