गिरावट के साथ निफ्टी 8509 पर बंद, सेंसेक्स 27,747 पर बंद
सेंसेक्स 28000 के पार निकला था, तो निफ्टी ने 8587.1 तक दस्तक दी थी। लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों के आसपास टिक नहीं सके।
By Atul GuptaEdited By: Updated: Mon, 18 Jul 2016 04:06 PM (IST)
नई दिल्ली। घरेलू बाजारों में आज ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 28000 के पार निकला था, तो निफ्टी ने 8587.1 तक दस्तक दी थी। लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों के आसपास टिक नहीं सके।
दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स में 315 अंकों गिरावट देखने को मिली, तो दिन के ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 90 अंकों तक लुढ़का था। आज के कारोबार में निफ्टी 8500 के नीचे फिसला, तो सेंसेक्स 27700 के नीचे आया था। अंत में सेंसेक्स 27750 के आसपास बंद हुआ है, तो निफ्टी 8500 के करीब आ गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।