SCO में चीन और रूस करते रहे घमंड; लेकिन इस गुमनाम देश ने मार ली बाजी, कमाई में निकला आगे
पीएम मोदी की चीन यात्रा के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2025) के सदस्य देशों के बीच चर्चा हुई। SCO के 10 सदस्य देशों में प्रति व्यक्ति GDP के मामले में कजाकिस्तान सबसे आगे (Kazakhstan GDP Per Capita) है जिसकी GDP 14768 डॉलर है। रूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2025) के सदस्य देशों से मुलाकात की। सबसे ज्यादा चर्चा मोदी और Xi Jinping- पुतिन के मुलाकात की रही। अब मोदी भारत के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 10 सदस्य देशों में कहां प्रति व्यक्ति GDP सबसे ज्यादा है।
आर्थिक प्रगति का आकलन करने का एक महत्वपूर्ण पैमाना GDP प्रति व्यक्ति होती है। ऐसे में हमने इस आंकड़े पर आ आधारित SCO में शामिल 10 देशों की लिस्ट बनाई है जिसमें सबको चौकाते हुए रूस-चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे कजाकिस्तान निकल गया है, जिसकी प्रति व्यक्ति GDP 14,768 डॉलर (करीब 13,03,378 रुपये) है।
यह आंकड़ा कजाकिस्तान (Kazakhstan GDP Per Capita) के अच्छे एनर्जी रिसोर्स, प्राकृतिक संसाधनों और अपेक्षाकृत कम जनसंख्या के कारण है, जिससे उसके नागरिकों की औसत आय सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।
रूस और चीन का नंबर
इसके बाद रूस 14,258 डॉलर (करीब 12,58,367) और चीन 13,303 डॉलर (करीब 11,74,082 रुपये) आते हैं। रूस की अर्थव्यवस्था ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र पर आधारित है, जबकि चीन का आंकड़ा उसके बड़े-बड़े औद्योगिक और तकनीकी प्रगति को दिखाता है। हालांकि, चीन की जनसंख्या बहुत अधिक होने के कारण औसत स्तर रूस और कजाकिस्तान से थोड़ा कम है।
सोर्स- World Bank
बेलारूस 8,317 डॉलर (करीब 7,34,033 रुपये) और ईरान 4,771 डॉलर (करीब 4,21,074 रुपये) मध्यम श्रेणी में आते हैं। बेलारूस की औद्योगिक अर्थव्यवस्था और ईरान की तेल आधारित आय उन्हें क्षेत्रीय औसत से ऊपर रखते हैं।
पाकिस्तान का नंबर
दक्षिण एशियाई देशों में स्थिति अलग है। भारत (India GDP) का GDP प्रति व्यक्ति 2,697 डॉलर (2,38,029) है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है लेकिन बड़ी आबादी के कारण औसत आय अपेक्षाकृत कम दिखती है। किर्गिस्तान 2,419 डॉलर (करीब 213493.61 रुपये) और उजबेकिस्तान 3,162 डॉलर (2,79,068 रुपये) भारत से थोड़ा आगे-पीछे हैं।
सबसे नीचे पाकिस्तान 1,485 डॉलर (1,31,061 रुपये) और तजाकिस्तान 1,341 डॉलर (करीब 1,18,352 रुपये) हैं। यह डेटा बताता है कि इन देशों में विकास की गति धीमी रही है और इन्हें सामाजिक-आर्थिक सुधारों की ज्यादा जरूरत है।
कुल मिलाकर, SCO के इन 10 देशों में GDP प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से कजाकिस्तान सबसे आगे है। यह आंकड़ा बताता है कि संगठन के भीतर आर्थिक असमानता काफी बड़ी है। जहां कुछ देश विकसित श्रेणी के करीब हैं, वहीं अन्य अभी भी बुनियादी विकास की चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।