सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banking और Finance से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी! SBI ने NSE Academy के साथ मिलकर की ये पहल

By Lakshya KumarEdited By:
Published: Thu, 10 Feb 2022 07:47 AM (IST)

SBI NSE Academy Online Courses भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एनएसई एकेडमी (NSE Academy) के साथ साझेदारी की है जिसके ...और पढ़ें

Banking और Finance से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी!
Banking और Finance से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी!

मुंबई, बिजनेस डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी स्ट्रेटेजिक ट्रेनिंग यूनिट के माध्यम से एनएसई एकेडमी (NSE Academy) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता को एक आवश्यक जीवन कौशल के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है, जिसके तहत 5 ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं। शिक्षार्थी एनएसई नॉलेज हब प्लेटफॉर्म पर एसबीआई के पांच शुरुआती एमओओसी के लिए नामांकन कर सकते हैं। नामांकन शुरू हो गए हैं।

एसबीआई द्वारा क्यूरेट किए गए इन पाठ्यक्रमों में सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं को एक बेहतर संतुलित तरीके से पेश किया गया है। ये पाठ्यक्रम शिक्षार्थियों को बैंकिंग, अनुपालन, उधार मानदंडों और कई अन्य विषयों के मूल सिद्धांतों की गहरी समझ रखने में सक्षम बनाते हैं। इन पाठ्यक्रमों को समृद्ध अनुभव और उत्कृष्ट शैक्षणिक साख रखने वाले बैंकरों द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

पाठ्यक्रमों में वास्तविक जीवन से जुड़े मामलों को शामिल किया गया है, ताकि इनके अध्ययन और परिदृश्यों के साथ शिक्षार्थी उपयुक्त रूप से जानकारी हासिल कर सकें। इस प्रकार ये पाठ्यक्रम कामकाजी पेशेवरों और शिक्षार्थियों को अनुभवों के जरिये सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। पाठ्यक्रम की अवधि 3-6 सप्ताह तक होगी, और शिक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस पाठ्यक्रम पर प्रत्येक सप्ताह 2-3 घंटे का समय देंगे।

क्या-क्या कोर्स हैं?

  1. बैंकिंग फंडामेंटल्स- बुनियादी बैंकिंग की समझ देगा।
  2. एमएसएमई लेंडिंग इन नटशैल- इसे विशेष रूप से एसएमई उद्यमियों, बैंकिंग पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, और यह छात्रों के लिए भी रुचिकर होगा।
  3. इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स सिस्टम्स इन इंडिया- इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल भुगतान प्रणालियों के बारे में बुनियादी जानकारी देगा।
  4. प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग नॉर्म्स- प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को उधार देने और दिशानिर्देशों के महत्व पर नवीन जानकारी देगा।
  5. एनआरआई बिजनेस एंड कंप्लायंस- एनआरआई बिजनेस और कंप्लायंस को नियंत्रित करने वाले नियमों और विनियमों के ज्ञान के साथ शिक्षार्थियों को सशक्त बनाएगा।

एसबीआई के डीएमडी (एचआर) और सीडीओ ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा, ‘‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनएसई अकादमी के साथ एसबीआई की साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि बीएफएसआई क्षेत्र में शिक्षार्थियों के लिए व्यावहारिक पाठ्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ हमारे सहयोग से लाखों करियर-उन्मुख लोगों को फायदा होगा।" ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि एसबीआई के ई-कोर्स शिक्षार्थियों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में अच्छी जानकारी हासिल करने और उनके पेशेवर जीवन को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे।’’

एसबीआई की चीफ जनरल मैनेजर और हैड (स्ट्रेटेजिक ट्रेनिंग यूनिट) लक्ष्मी आर श्रीनिवास ने कहा, ‘‘हम एनएसई अकादमी के सहयोग से देश भर के शिक्षार्थियों के लिए अपने पाठ्यक्रम पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम शुरुआत में बैंकिंग टू बैंकिंग पेशेवरों, छात्रों और अन्य शिक्षार्थियों के विभिन्न पहलुओं की समझ प्रदान करने के उद्देश्य से पांच पाठ्यक्रम पेश कर रहे हैं।’’

एनएसई के एमडी और सीईओ विक्रम लिमये ने कहा, ‘‘एनएसई हमेशा भारतीय बीएफएसआई क्षेत्र में नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहा है। भारत के सबसे बड़े बैंक के साथ हमारा यह सहयोग बैंकिंग सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक पेशेवरों को लाभान्वित करने के लिए सीखने के अनूठे और अद्वितीय अवसर पेश करेगा।’’

एनएसई के ग्रुप प्रेसीडेंट और चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर रवि वाराणसी ने कहा, ‘‘एसबीआई के साथ इस सहयोग से प्रोफेशनल लोग वर्तमान दौर के प्रतिस्पर्धी कौशल को आसानी से हासिल और विकसित कर सकेंगे। और, इस काम में एनएसई एकेडमी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एनएसई नॉलेज हब को क्यूरेटेड और बेहतर सामग्री प्रदान करके, एसबीआई पेशेवरों को बैंकिंग के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में गहरी जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाएगा।’’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।