सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI ग्राहक SMS भेजकर ब्लॉक करा सकते हैं अपना डेबिट कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2020 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 08:24 AM (IST)

SBI ATM Card Blocking आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं।

SBI ग्राहक SMS भेजकर ब्लॉक करा सकते हैं अपना डेबिट कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस
SBI ग्राहक SMS भेजकर ब्लॉक करा सकते हैं अपना डेबिट कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड खोने पर बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके कार्ड ब्लॉक कराते हैं। कई बार एटीएम फ्रॉड होने पर भी आप अपना कार्ड ब्लॉक कराने के लिए कस्टमर केयर को फोन करते हैं और नंबर बिजी आता है या लंबे समय तक आपको होल्ड पर रख दिया जाता है तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एसबीआई के मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपना कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं। आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप SMS के जरिए भी एसबीआई का अपना एटीएम ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए आपको महज एक मैसेज भेजना होगा। 

SBI Quick App है कारगर

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI Quick App के जरिए यूजर्स को टोलफ्री एसएमएस सर्विस उपलब्ध कराता है। एक संदेश भेजकर या मिस कॉल के जरिए SBI Quick सर्विस को शुरू किया जा सकता है। एसबीआई ग्राहक एसएमएस के जरिए एटीएम ब्लॉक कराने के अलावा, PoS पर एटीएम कार्ड के इस्तेमाल को ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। इसके सर्विस के जरिए आप बैंक अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, चेकबुक के लिए रिक्वेस्ट, छह माह के अकाउंट स्टेटमेंट, होम लोन और एजुकेशन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।   

SMS के माध्यम से SBI ATM-cum-debit card को ऐसे करें ब्लॉक

आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंक चाहिए होंगे। एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराने के लिए अपने राइट मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- “BLOCK XXXX" यहां XXXX आपके कार्ड के आखिरी चार अंक हैं। इस मैसेज को आप 567676 पर भेज दें।  

ब्लॉक करने का रिक्वेस्ट मिलने के बाद बैंक आपको एसएमएस के जरिए इस चीज का कंफर्मेशन भेजेगा। इसमें टिकट नंबर, ब्लॉकिंग का डेट और टाइम रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।