सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस भारतीय उद्योगपति को घाना में मिला 'खजाना'! समुद्र में ढूंढ लिया गैस का भंडार; चट्टान में बनाया था कुआं

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:47 AM (IST)

भारतीय उद्योगपति संजीव मनसोत्रा की कंपनी 'प्लैनेट वन ऑयल एंड गैस' ने घाना के पश्चिमी तट पर गैस और कंडेनसेट ...और पढ़ें

घाना में इंडियन की कंपनी को मिला गैस का भंडार

घाना में इंडियन की कंपनी को मिला गैस का भंडार

HighLights

  1. प्लैनेट वन ने घाना के पश्चिमी तट पर गैस खोज की

  2. 'न्या ग्यिदी-1X' एक्सप्लोरेशन वेल से हुई यह बड़ी खोज

  3. घाना के तेल उद्योग में निवेशकों का विश्वास फिर बढ़ा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अफ्रीका के गरीब देश घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने 10 नवंबर को बताया कि दुबई स्थित भारतीय उद्योगपति संजीव मनसोत्रा (Sanjeev Mansotra) की एनर्जी कंपनी, 'प्लैनेट वन ऑयल एंड गैस लिमिटेड' ने देश के पश्चिमी तट के पास 'डीपवाटर केप थ्री पॉइंट्स' ब्लॉक में गैस और कंडेनसेट की खोज की है।

यह खोज 'न्या ग्यिदी-1X' (Nya Gyidie-1X) एक्सप्लोरेशन वेल (खोज कुएं) से हुई है। इसे 'प्लैनेट वन' ने अपने साझेदारों-सरकारी कंपनी 'घाना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन' (GNPC) और ईंधन वितरक 'GOIL Plc' की इकाई 'GOIL अपस्ट्रीम लिमिटेड'- के साथ मिलकर ड्रिल किया था। महामा ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह खोज कितनी बड़ी है।

प्लैनेट वन बनी ऑपरेटर

राष्ट्रपति के मुताबिक, घाना में यह पहला ऐसा कुआं है जिसने 'सेनोमेनियन-टुरोनियन कार्बोनेट प्ले' की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की है। यह एक तरह की रिजर्वोयर रॉक (भंडार चट्टान) है, जिससे पहले देश में कभी कोई खोज नहीं हुई थी।
इसके अलावा, एक दूसरे लक्ष्य के रूप में, इसमें और गहरी 'लोअर एल्बियन' चट्टानों को भी लक्षित किया गया था। 'प्लैनेट वन' इस ब्लॉक का ऑपरेटर बन गया है।

दूसरे ऑफशोर ब्लॉक में भी निवेश शुरू

यह ब्लॉक गहरे पानी में 'तानो बेसिन' के पास है, जहाँ घाना के तेल क्षेत्र - जुबली' (Jubilee) और 'TEN' मौजूद हैं। कंपनी ने पिछले साल नियामकों को बताया था कि वह 2026 की शुरुआत में अपना पहला एक्सप्लोरेशन वेल खोदने की योजना बना रही है।
मार्च में कंपनी ने कहा कि इसने इस साल इस परियोजना के लिए 165 मिलियन डॉलर (करीब 1547 करोड़ रुपये) का निवेश करने का वादा किया है और अगले दो वर्षों में यह राशि दोगुनी भी हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने एक दूसरे ऑफशोर ब्लॉक में भी निवेश करना शुरू कर दिया है, जो 'जुबली', 'TEN' और 'सानकोफा' (Sankofa) क्षेत्रों के उत्तर में कम गहरे पानी में स्थित है।

कच्चे तेल का उत्पादन बढ़कर 120,000 बैरल प्रतिदिन

महामा ने कहा कि इस ड्रिलिंग से पता चलता है कि निवेशकों का घाना के तेल उद्योग में भरोसा फिर से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़कर 120,000 बैरल प्रतिदिन से अधिक हो गया है और जुबली फील्ड के साझेदारों ने नए निवेश के लिए 2 अरब डॉलर (1,87,500 करोड़ रुपये) देने का वादा किया है।
सरकार ने देश के पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है, ताकि निवेशकों के लिए प्रोत्साहन बढ़ाया जा सके। इसका मकसद पुराने फील्ड्स में घटते उत्पादन की भरपाई करना है।

कई सेक्टर्स में कारोबार

दुबई में रहने वाले मनसोत्रा, 'प्लैनेट वन ग्रुप' के फाउंडर और चेयरमैन हैं। यह ग्रुप अफ्रीका में तेल और गैस से लेकर शिक्षा और कारोबारी ट्रेनिंग जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। मार्च में, 'प्लैनेट वन' ने टोगो, गिनी और सेनेगल में 327 मिलियन डॉलर की लागत वाले वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोजेक्ट्स का एलान किया।
अगस्त में, मनसोत्रा ने दुबई में आइवरी कोस्ट के उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। इसमें आइवरी कोस्ट के विश्वविद्यालयों और अनुसंधान क्षेत्र में 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना पर चर्चा हुई। उनका फाउंडेशन तंजानिया में स्कूल भी बनाता है।

ये भी पढ़ें - ये 4 लोग होंगे अदाणी के वारिस! अंबानी जैसा उत्तराधिकार प्लान तैयार; बेटे-भतीजे संभालेंगे ₹17 लाख करोड़ का कारोबार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।