सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी किसी को न बताने वाली सीक्रेट टेक्नोलॉजी भारत को ट्रांसफर करेगा रूस! अब देश में बनेंगे विमान

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

रूस भारत के साथ औद्योगिक साझेदारी मजबूत करने और विमान सहित जटिल उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के ...और पढ़ें

रूस भारत के साथ औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करेगा

रूस भारत के साथ औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करेगा

HighLights

  1. रूस भारत को गोपनीय तकनीक हस्तांतरित करने पर विचार कर रहा है।

  2. भारत में विमान सहित जटिल उत्पादों का स्थानीय उत्पादन बढ़ेगा।

  3. यह प्रस्ताव भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत और रूस की दोस्ती और व्यापारिक साझेदारी बहुत मजबूत है। दोनों देशों के बीच तेल से लेकर कई अहम प्रोडक्ट्स का आयात-निर्यात होता है। रूस भारत के साथ औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए यहां विमान समेत जटिल उत्पादों के प्रोड्यूस को स्थानीय स्तर पर बढ़ावा देना चाहता है। रूस के व्यापार मंत्री एंटोन अलीखानोव ने बीते दिनों मॉस्को में एक औद्योगिक बैठक के दौरान यह जानकारी दी कि इस साझेदारी के लिए लिए वह भारत को ऐसी तकनीकें देने पर भी विचार कर रहा है, जिन्हें वह आमतौर पर दूसरे देशों के साथ साझा नहीं करता है।

रूस तैयार कर रहा प्रपोजल

मीडिया में छपी जानकारी के मुताबिक अलीखानोव ने कहा कि रूस इस संबंध में एक प्रपोजल तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने और नई तकनीकों की जानकारी हासिल करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे भारत को तकनीकी संप्रभुता (Technological sovereignty) और एक्सपर्टिज हासिल करने में मदद मिले।

मामले से जानकार लोगों के मुताबिक, रूस भारत में विमान निर्माण को स्थानीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें जटिल उत्पादों के निर्माण का विस्तार करने और उनसे जुड़ी तकनीक भारत को हस्तांतरित करने की संभावनाएं भी शामिल हैं।

सितंबर में भारत आए थे रूसी मंत्री

अलीखानोव सितंबर में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने INNOPROM के भारतीय संस्करण में हिस्सा लिया और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच भारत से रूस को निर्यात बढ़ाने, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को विकसित करने और भारत-यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रक्रिया तेज करने पर चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़ें: एथनॉल प्रोडक्शन पर फ्लेक्सिबल पॉलिसी की मांग, चीनी मिलों के ऊपर कर्ज की चिंता! देश में फिर दिखेगी चीनी की कमी?

रूस का नया प्रस्ताव दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की कोशिश है। इसके तहत केवल तैयार उत्पादों के व्यापार के बजाय भारत में ही जटिल उत्पादों का निर्माण और तकनीकी विशेषज्ञता विकसित करने पर जोर दिया जा सकता है। इससे भारत को घरेलू विनिर्माण क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।