Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकल अखबार से खड़ा कर दिया दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया साम्राज्य; रूपर्ट मर्डोक की कहानी रुपहले पर्दे से कम नहीं

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 11:48 PM (IST)

    रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch Success Story) ने कभी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में लोकल अखबार से शुरुआत की थी जिससे धीरे-धीरे दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया साम्राज्य खड़ा कर दिया। उनके साम्राज्य में आज फॉक्स न्यूज द वॉल स्ट्रीट जर्नल और द न्यूयॉर्क पोस्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दशकों तक यह साम्राज्य एक पारिवारिक विवाद में उलझा रहा। अब जाकर यह लड़ाई खत्म हो गई है।

    Hero Image
    लोकल अखबार से खड़ा किया दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया साम्राज्य; रूपर्ट मर्डोक की कहानी रुपहले पर्दे से कम नहीं।

    नई दिल्ली| ये किसी बॉलीवुड फिल्म स्क्रिप्ट नहीं बल्कि असल जिंदगी की दास्तान है। जिसके नायक हैं- रूपर्ट मर्डोक, जिन्होंने कभी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में लोकल अखबार से शुरुआत की और धीरे-धीरे दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया साम्राज्य (Rupert Murdoch Success Story ) खड़ा कर दिया। उनके साम्राज्य में आज फॉक्स न्यूज, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द टाइम्स ऑफ लंदन और द न्यूयॉर्क पोस्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन दशकों तक यह साम्राज्य एक पारिवारिक विवाद में उलझा रहा। अब जाकर यह लड़ाई खत्म हुई है और उनके बेटे लैकलन मर्डोक को पूरा कंट्रोल मिल गया है। अब सवाल है कि आखिर क्या है विवाद, जिसमें रूपर्ट मर्डोक उलझे रहे? चलिए जानते हैं पूरी कहानी।

    दूसरी पत्नी से जुड़ा क्या है पूरा विवाद?

    यह उत्तराधिकार की लड़ाई साल 2023 में शुरू हुई। दरअसल, 1999 में दूसरी पत्नी अन्ना डीपेस्टर से तलाक के बाद, रूपर्ट ने एक फैमिली ट्रस्ट बनाया था। नियम के मुताबिक उनकी मौत के बाद न्यूज कॉर्प (News Corp) और फॉक्स के वोटिंग शेयर उनके चार बड़े बच्चों- प्रूडेंस मैक्लियोड, एलिजाबेथ मर्डोक, लैकलन मर्डोक और जेम्स मर्डोक के बीच बराबर बंटने थे।

    लेकिन रूपर्ट मर्डोक ने इस नियम को बदलने की कोशिश की। वो चाहते थे कि पूरा कंट्रोल उनके बेटे लैकलन के पास जाए। बाकी तीन बच्चों ने इसका विरोध किया और मामला अमेरिका के नेवादा कोर्ट पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- GST Rate Cut: ग्राहकों को चीट नहीं कर पाएंगी कंपनियां, पुराने स्टॉक पर लिखने होंगे दो MRP; आ गया सरकार का बड़ा आदेश

    बाकी बच्चों को क्या मिला?

    सोमवार, 8 सितंबर को हुए समझौते के तहत, लैकलन के तीनों भाई-बहनों को अपनी हिस्सेदारी छोड़ने के बदले 1.1 अरब डॉलर (करीब 9,700 करोड़ रुपए) कैश मिलेगा। ये रकम उनकी हिस्सेदारी की मौजूदा वैल्यू का करीब 80% है। आने वाले छह महीने में तीनों भाई-बहन अपनी होल्डिंग्स बेच देंगे और इसके बाद उनका वोटिंग राइट खत्म हो जाएगा।

    साथ ही, एक नया फैमिली ट्रस्ट बनाया गया है, जिसमें लैकलन और उनकी सौतेली बहनें ग्रेस और क्लो मर्डोक (रूपर्ट की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग से बेटियां) को शामिल किया गया है। इसकी कीमत लगभग 3.3 अरब डॉलर (करीब 29,108 करोड़ रुपए) है। इसमें फॉक्स की 36% और न्यूज कॉर्प की 33% क्लास-बी शेयर शामिल होंगे।

    लैकलन मर्डोक के पास क्या-क्या?

    नए स्ट्रक्चर के बाद लैकलन मर्डोक को अब 2050 तक फॉक्स कॉरपोरेशन (Fox Corporation) और न्यूज कॉर्प पर अकेले वोटिंग कंट्रोल मिला है।

    फॉक्स कॉरपोरेशन: इसमें फॉक्स न्यूज मीडिया, फॉक्स इंटरटेनमेंट, फॉक्स स्पोर्ट्स, लोकल चैनलों के कॉन्ट्रैक्ट और मुफ्त स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Tubi Media Group शामिल हैं। 30 जून को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में इसका रेवेन्यू 16 अरब डॉलर (1.41 लाख करोड़ रुपए) और नेट इनकम 2.29 अरब डॉलर (करीब 25 हजार करोड़ रुपए) रही।

    न्यूज कॉर्प: इसमें द वॉल स्ट्रीट (The Wall Street Journal), Dow Jones, HarperCollins, न्ययॉर्क पोस्ट, Realtor.com, द टाइम्स, द संडे टाइम्स, द सन और द ऑस्ट्रेलियन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 30 जून को खत्म वित्तीय वर्ष में इसकी कमाई 8.5 अरब डॉलर (74.98 हजार करोड़ रुपए) और मुनाफा 648 मिलियन डॉलर (करीब 5716 करोड़ रुपए) रहा।