सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rupee vs Dollar: लगातार दूसरे दिन डॉलर के सामने मजबूत होकर बंद हुआ रुपया, आज इतने पैसे की हुई बढ़त

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Wed, 11 Oct 2023 10:21 PM (IST)

शेयर बाजार में भारी खरीदारी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपया लगातार दूसरे दिन डॉलर के मुकाबले ...और पढ़ें

आज रुपया डॉलर के सामने 7 पैसे बढ़कर 83.18 पर बंद हुआ।
आज रुपया डॉलर के सामने 7 पैसे बढ़कर 83.18 पर बंद हुआ।

एजेंसी, नई दिल्ली: शेयर बाजार में मजबूत खरीदारी और विदेशों में कमजोर डॉलर के बीच भारतीय करेंसी रुपया लगातार दूसरे दिन डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर बंद हुआ। आज रुपया डॉलर के सामने 7 पैसे बढ़कर 83.18 पर बंद हुआ।

किस स्तर पर खुला था रुपया?

इंटरबैंक फॉरेंन एक्सचेंज पर आज रुपया, डॉलर के मुकाबले 83.20 पर मजबूत होकर खुला और 83.15 के इंट्रा-डे हाई और 83.24 के लो स्तर के बीच कारोबार किया।

कैसा रहा आज डॉलर इंडेक्स?

डॉलर की ताकत का अनुमान 6 करेंसी से करने वाला डॉलर इंडेक्स आज 0.09 प्रतिशत कम होकर 105.73 पर कारोबार किया।

क्रूड के वायदे में गिरावट

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत गिरकर 87.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई को शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि

कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी तरह के उलटफेर और एफआईआई के आउटफ्लो से भी उच्च स्तर पर रुपये पर असर पड़ सकता है। व्यापारी कल अमेरिका से आने वाले पीपीआई डेटा और एफओएमसी मिनट्स तथा इस सप्ताह के अंत में भारत और अमेरिका से आने वाले मुद्रास्फीति डेटा से पहले सतर्क रह सकते हैं। USD-INR की हाजिर कीमत 82.80 रुपये से 83.50 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी पीटीआई को एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि

अमेरिका में कल जारी होने वाली सीपीआई से डॉलर की चाल का मजबूत संकेत मिलेगा, जिसका डॉलर के मुकाबले रुपये के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। रुपये की ट्रेडिंग रेंज 83.10 से 83.40 के बीच रहने की उम्मीद है

आज कैसा रहा शेयर बाजार?

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स आज 393.69 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 66,473.05 पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 121.50 अंक की तेजी के साथ या 0.62 प्रतिशत उछलकर 19,811.35 पर बंद हुआ।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने आज 421.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।